Plane Crash: अमेरिकी यूट्यूबर ने व्यूज के लिए किया क्रैश प्लेन, हो सकती है 20 साल तक की सजा
YouTuber Trevor Jacob: अमेरिकी यूट्यूबर ने यूट्यूब पर हासिल करने के लिए अपने विमान को क्रैश करवाया है। अमेरिका के उड्डयन अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि यूट्यूबर को 20 साल तक की सजा हो सकती है।

Plane Crash: हाल ही में सामने आए प्लेन क्रैश का यूट्यूब वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में अमेरिका का एक यूट्यूबर क्रैश हो रहे विमान की वीडियो बनाता हुआ नजर आ रहा है।
इस वीडियों का संज्ञान लेते हुए अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि एक YouTuber जिसने जानबूझ कर अपने प्लेन को क्रैश किया है उसे अधिकतम 20 साल तक की सजा हो सकती है।
साल 2021 के दिसंबर महीने में यह प्लेन क्रैश हुआ। बता दें कि यह वीडियो में कैलिफोर्निया के लॉस पड्रेस राष्ट्रीय वन की है। खबरों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुए छोटे एकल-इंजन विमान के मलबे को जानबूझकर नष्ट कर दिया, ताकी आगे की जांच में बाधा आ सकते ।
प्लेन चालाक का नाम ट्रेवर जैकब है जो अपना अपने क्रैश प्लेन से पैराशूट की सहायता से बचता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है। विमान में लगे कैमरों की साहयता से विमान की हालात देखी जा सकती है। सामने आई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जंगल की तरफ गिर रहा।
प्लेन चालाक जैकब ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चनल पर अपलोड भी करी है। 'आई क्रैश माई प्लेन' के नाम से उन्होंने इस वीडियो का टाइटल भी रखा है। जिसे 30 लाख बार देखा जा चुका है। हालांकि जैकब इसमें दावा कर रहें हैं कि विमान खराब हो गया था जिसके कारण उन्हे प्लेन से निकलना पड़ा।
अमेरिका के उड्डयन अधिकारियों ने यूट्यूब वीडियो की जांच की और इसके अलावा प्लेन में लगे अन्य कैमरों को भी देखा है। उड्डयन अधिकारियों ने कहा कि जैकब ने आपातकालीन आवृत्ति पर हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क करने का कोई प्रयास नहीं किया, इंजन को फिर से शुरू करने का प्रयास नहीं किया, और लैंडिंग के लिए जगह की तलाश नहीं की, भले ही ग्लाइडिंग रेंज के भीतर कई क्षेत्र थे जिनमें वे जा सकते थे सुरक्षित लैंडिंग कर ली है। इसके अलावा विमान का मलबा भी नष्ट है।
इसे भी पढ़ेंः Youtube: गहरी नींद आते ही अपने आप बंद हो जाएगा गाना, यूट्यूब ने लाया शानदार फीचर्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल












Click it and Unblock the Notifications