Youtube: गहरी नींद आते ही अपने आप बंद हो जाएगा गाना, यूट्यूब ने लाया शानदार फीचर्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Youtube Sleep Timer Features: यूट्यूब ने अपने यूजर्स के लिए शानदार फीचर्स लाया है। इस फीचर्स की मदद से गाना अपने आप बंद हो जाएगा। गहरी नींद आते ही ही गाना बंद हो जाएगा।

Youtube Sleep Timer Features: कई लोगों को रात में नींद नहीं आती है। नींद आने के लिए वह गाना बजाते हैं। गाने सुनते-सुनते नींद आ जाती है और वह सो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को सोने से पहले गाने सुनने की आदत होती है। गाना सुनते-सुनते सो जाते हैं। लेकिन दिक्कत ये है कि आप सो जाते हैं तब भी गाना बजते रहता है। जबतक उसे आप बंद न कर दें।
इन परिस्थिति में ऐसा होता है कि नींद आने पर भी गाने बजते रहता है, जिससे लोगों की नींद में खलल पड़ जाती है। दूसरी तरफ गाना बजते रहने से दूसरे लोगों की भी नींद में दिक्कत होती है। इससे बचाव के लिए यूट्यूब ने यूजर्स के लिए शानदार फीचर्स लेकर आया है। जिससे इन समस्याओं का पूरा समाधान हो जाएगा।
यूट्यूब ने अपने यूजर्स की परेशानी को हल करने के लिए शानदार उपाय किया है। इस शानदार फीचर्स की मदद से लोगों के गहरे नींद में जाते ही गाना अपने आप बंद हो जाएगा। नींद आने के लिए आप गाना बजाइए, जैसे ही आप गहरे नींद में जाएंगे गाना अपने आप बंद हो जाएगा।
Recommended Video

इस फीचर्स का लाभ उठाने के लिए आपको बस अपने मोबाइल को अपडेट करना होगा। इसके बाद ही इस फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस नये फीचर्स का नाम स्लीप टाइमर है। म्यूजिक सुनते हुए ओवरफ्लो मैन्यू बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद मेन्यू से न्यू स्लीप टाइमर को सेट कर सकते हैं।
यूजर को नए फीचर में पांच से 60 मिनट तक के टाइमर का ऑप्शन मिलता है। यूजर को कितनी देर में नींद आती है, इसके हिसाब से टाइमर सेट कर सकते हैं। म्यूजिक सुनते वक्त कब नींद आएगी, इसके हिसाब से यूजर एक सही टाइम चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Dehradun: साइबर ठगों ने अब यूट्यूब को बनाया हथियार, मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ऐसे कर रहे ठगी












Click it and Unblock the Notifications