Video: जिंदा सांप के साथ शर्मनाक खिलवाड़, मुंह और पूंछ पकड़कर युवक ने खेला रस्सी कूद का खेल
नई दिल्ली, 20 दिसंबर। सोशल मीडिया पर जानवरों के साथ बर्बरता के कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसे देख खून खौल जाता है। हमारे दिल में बस एक ही सवाल उठता है कि कोई इतना बेरहम कैसे हो सकता है, क्या इन्हें किसी का डर नहीं? इंटरनेट पर सांपों के साथ शर्मनाक खिलवाड़ के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। हाल ही में ताजा मामला महाराष्ट्रे से सामने आया है, जहां एक शख्स ने सांप के साथ रस्सी कूद का खेल खेला।

सामने आया शर्मनाक वीडियो
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक जिंदा सांप का मुंह और पूंछ पकड़कर उससे रस्सी कूद खेल रहा है। इस दौरान सांप युवक के पैर के नीचे भी आ जाता है, जिससे सांप को जरूर असहनीय दर्द का सामना करना पड़ा होगा। इन सब के बावजूद उस लड़के और वीडियो बना रहे शख्स पर कोई असर नहीं पड़ता और वो हंसते रहते हैं।
Recommended Video

जिंदा सांप के साथ रस्सी कूद का खेल
वायरल हो रहा ये वीडियो महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे पालघर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में शख्स कुछ बोलता नजर आ रहा है, जिससे उसके स्थान का पता लगता है। वीडियो में शख्स ने जिंदा सांप के साथ वो किया जो शायद कोई मरे हुए सांप के साथ भी न करता। वीडियो में कई बार लड़का सांप को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर उसके ऊपर से कूदता है। वीडियो सामने आने के बाद अब यूजर्स इस पर भड़क गए हैं।

सर्पमित्र बताया जा रहा है लड़का
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़के की भाषा से लोग उसे पालघर इलाके का सर्पमित्र बता रहे हैं, हालांकि उसने सांप के साथ जो हरकत की उसे कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर यूजर्स लड़के की कड़ी आलोचना कर रहे हैं, साथ ही साथ उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद अब उस लड़के की तलाश की जा रही है।
(Video देखने के लिए यहां करें क्लिक)
पकड़े जाने पर सांप ने खुद को दी सजा
हाल ही में सांप का एक और हैरान करने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें एक नाग खुद को ही निगलने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्नेक कैचर द्वारा पकड़ा गया एक सांप खुद को ही काट रहा है। ऐसा लगता है कि मानों वो खुद को ही निगलने की कोशिश कर रहा है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन सांप की इस हरकत के पीछे की वजह भी पूछ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि पकड़े जाने का गुस्सा सांप खुद पर निकाल रहा है।
यह भी पढ़ें: VIDEO: इस सांप की एक्टिंग के आगे बड़े-बड़े एक्टर हो जाएं फेल, मरने का ऐसा नाटक देख लोग हैरान












Click it and Unblock the Notifications