VIDEO: इस सांप की एक्टिंग के आगे बड़े-बड़े एक्टर हो जाएं फेल, मरने का ऐसा नाटक देख लोग हैरान
नई दिल्ली, 16 दिसंबर। अब तक आपने कई दिग्गज एक्टरों की एक्टिंग देखी होगी, हो सकता है आप किसी के फैन भी हों। लेकिन आज हम आपको ऐसे सांप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक्टिंग करता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों सांप का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह मरने का नाटक करता है। सांप की एक्टिंग देख आप भी हैरान हो जाएंगे और खुद को उसका प्रशंसक बनने से नहीं रोक सकेंगे।

सोशल मीडिया पर सांप का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग का एक सांप मरने का नाटक करता है। सांप पालतू लग रहा है, जब एक शख्स उसे उंगली से छूता है तो वो दर्द में तड़पड़ने और मरने की एक्टिंग करता है। सांप इतनी अच्छी एक्टिंग करता है कि उसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। मरने के नाटक के दौरान सांप पीठ की तरफ पलट भी जाता है, देखने पर लगता ही नहीं कि वो सिर्फ मौत की एक्टिंग कर रहा है।

लोगों ने की ऑक्सर देने की मांग
इंस्टाग्राम पर सांप के इस वीडियो को वायरलहोग नाम के यूजर ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर सांप को देखने के बाद लोगों ने उसे एक्टिंग के लिए ऑस्कर देने तक की मांग कर दी। वीडियो में सांप की एक्टिंग देख उसे छूने वाला शख्स भी हंसने लगता है। सांप की इस बेहतरीन एक्टिंग पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 90 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है, और ये संख्या लगातार बढ़ रही है।

बेहद क्यूट नजर आ रहा है सांप
वीडियो देखकर पहली बार आपको एहसास होगा कि कोई सांप भी इतना क्यूट हो सकता है। सांप अक्सर अपने गुस्सैल स्वभाव और जहर के लिए जाने जाते है, लेकिन वीडियो में नजर आ रहा सांप कहीं से खतरनाक नजर नहीं आता। सांप इतनी रियल एक्टिंग करता है कि वह अपनी जीभ भी बाहर निकाले रहता है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे वाकई उम्मीद है कि यह छोटा दोस्त ठीक है, यह कितना प्यारा है।'

कौन की प्रजाति का है ये सांप?
वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो में नजर आ रहे सांप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हॉगनोज सांप बहुत प्यारे और नाटकीय होते हैं। बता दें कि हॉगनोज सांप की पहचान उनके थूथन से होती है, ये अक्सर रेतीले स्थान पर पाए जाते हैं। इनकी खासियत ही नाटक करना है, खतरा महसूस होने पर ये हमला करने की भी एक्टिंग करते हैं। इनका जहर अन्य सापों जितना जानलेवा नहीं होता। सोशल मीडिया पर एक्टिंग करने वाले इस सांप की खूब तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें: VIDEO: क्रिसमस ट्री में गिफ्ट की जगह था जहरीला सांप, बिल्लियां करती रहीं इशारा, लेकिन.....












Click it and Unblock the Notifications