कुत्ते और उसके मालिक के ऐसे प्यार को देख भावुक हुए लाखों लोग
कहते हैं कि इंसान के साथ कितनी भी भलाई कर लो वह किसी न किसी मोड़ पर धोखा दे ही जाता है। लेकिन जानवरों के मामले में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं।
नई दिल्ली। कहते हैं कि इंसान के साथ कितनी भी भलाई कर लो वह किसी न किसी मोड़ पर धोखा दे ही जाता है। लेकिन जानवरों के मामले में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। अगर जानवरों को जरा सा भी प्यार दे दिया जाए तो वो आजीवन आपका साथ नहीं छोड़ते। अगर हमारी बात पर आपको यकीन न हो तो यह वीडियो आपको बता देगी कि हम सच बोल रहे हैं।

इस वीडियो में कुत्ता और उसके मालिक के बीच अटूट प्यार के संबंधों ने लाखों इंटरनेट यूजर्स को भावुक कर दिया। यकीनन आप भी इस वीडियो को देखकर भावुक हो गाएंगे। दरअस्ल वीडियो में दिखाया गया है एक महिला अपने एक साथी के साथ जैसे ही घर में प्रवेश करती है उसका कुत्ता गेट खोलकर भागकर आता है और उसके गले से लिपट जाता है।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest पर बोला बॉलीवुड तो सोनू सूद ने कसा तंज, पूछा- नींद कैसे आएगी ?
साथ ही महिला भी अपने कुत्ते से लिपट कर भावुक हो जाती है और जोर-जोर से रोने लगती है। उसके बाद कुत्ता उसके साथ आई दोस्त के पास जाता है और उससे भी लिपट जाता है। वीडियो में जो महिला पहले आती है उसे कुत्ते की मालकिन बताया जा रहा है। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है मानो महिला कई दिनों के बाद वापस लौटी हो।
कुत्ता महिला के ऊपर चढ़ जाता है और महिला भी कुत्ते को कसकर अपनी बांहों में जकड़ लेती है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह भावुक हो गया। इसके अलावा इस वीडियो पर काफी कमेंट भी आए हैं। इस वीडियो को अब तक 54 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी देखें ये शानदार वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications