Video: चिड़ियाघर में दर्जनों सांपों के बीच फंसा शख्स, थोड़ी ही देर बाद लोगों ने देखा खौफनाक मंजर

Man Sits With Snakes: सोशल मीडिया पर सांपों से घिरे एक शख्स का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। खतरनाक और विशालकाय सांपों (Snakes) के बीच शख्स को देख यूजर्स भी हैरान हो गए, कई यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस खौफनाक वीडियो को देख आप भी डर जाएंगे। वीडियो में कई अलग-अलग प्रजाति के सांपों को शख्स के इर्द-गिर्द देखा जा सकता है, एक समय पर तो व्यक्ति के ऊपर ही कई खतरनाक सांप (Python) गिर जाते हैं, जिसे देख लोगों की चीख निकल पड़ी।

सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका

सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 12 सेकंड के इस वीडियो ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो कैलिफोर्निया (California) के रेप्टाइल जू (Reptile Zoo) का है, सांपों की बीच बैठा शख्स कोई और नहीं बल्कि चिड़ियाघर के संस्थापक जे ब्रेवर हैं। हालांकि इतने विशालकाय दर्जनों सांपों के बीच उनकी मौजूदगी वीडियो देखने वाले लोगों को हैरान-परेशान कर रही है।

शख्स के ऊपर गिरे कई खतरनाक सांप

शख्स के ऊपर गिरे कई खतरनाक सांप

जे ब्रेवर के चारों ओर अलग-अलग आकार और रंगों के सांपों को घूमते देखा जा सकता है, इस दौरान ब्रेवर कहते हैं कि मैं सांपों के बीच फंस चुका हूं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ब्रेवर के ऊपर भी कई सांप लकड़ी और दीवार के सहारे लटके हुए हैं। जे ब्रेवर जैसे ही कैमरे में देखकर बोलने लगते हैं, वैसे ही उनके ऊपर कई सांप गिर जाते हैं। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे लोग भी डर जाते हैं। लोगों को विश्वास नहीं था कि सांप जे ब्रेवर के ऊपर गिर जाएंगे।

3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

हालांकि जे ब्रेवर को चोट नहीं लगती, और वह कहता हैं कि ये लोग मुझे गले लगा रहे हैं। खतरनाक सांपों के बीच बैठे जे ब्रेवर के चेहरे पर कोई भी सिकन नहीं है। वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर यूजर @AquaLady6666 ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'क्या आप 50 मिलियन डॉल्स के लिए 1 घंटे में यहां जा सकते हैं ???' जे ब्रेवर के इस वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 35 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

वीडियो पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने लिखा, 'मैं कहां बड़े हुए, मैं उस जगह से ताल्लुक रखता हूं जहां सांपों को खिलौना नहीं समझा जाता।' एक अन्य यूजर ने लिखा, अगर सांप जहरीले नहीं हैं और निगल नहीं सकते तो मैं उनके बीच बैठ सकता हूं। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा, 'मैं इसे मुफ्त में कर सकता हूं।' बता दें कि वायरल वीडियो पर ऐसी कई मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: Delhi: बैंक के अंदर घुसा चार फीट लंबा सांप, दहशत में कर्मचारी और ग्राहक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+