बाइक पर गाय को बैठाकर चल दिया शख्स, वायरल हुआ वीडियो तो लोटपोट हुए लोग
नई दिल्ली। अकसर ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जो कभी हमे चौंकाते हैं तो कभी गुदगुदाते हैं। हाल ही में पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स एक गाय को आगे बैठाकर ले जा रहा है। ये वीडियो ऐसा ही कि इसे देखकर कोई भी हंस पड़े। बाइक पर ग्रे कपड़ें में लिपटी गाय बड़े ही असहज तरीके से बैठी है। बता दें कि ये वीडियो जब से वायरल हुआ है लोग मजाक बनाते हुए कह रहे हैं कि ऐसी अजीबोगरीब चीज तो सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान में ही संभव है।
ऐसे बैठी है गाय जैसे इंसान
गाय मोटरसाइकिल पर इस तरह बैठी है जैसे कोई इंसान हो और इसका वीडियो बगल वाली बाइक से किसी ने बनाया है। 70 सीसी की बाइक पर गाय को ले जाता शख्स जब अपना वीडियो बनता देखता है तो मुस्कुरा देता है। ये किसी पाकिस्तान सिविल सर्वेंट ने शेयर किया है और इसे 2.5 लाख बार देख जा चुका है जबकि हजारों बार रिट्वीट किया गया है। गाय को देखकर कोई भी हंस पड़े।

वीडियो पर आ रहे ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर कोई हंस रहा है तो कोई इसे जानवर के साथ क्रूरता बता रहा है। किसी ने कहा कि ये गैरकानूनी है। इस वीडियो को देखकर कई लोग पाकिस्तान के लोगों की बुद्धिमता का मजाक भी उड़ा रहे हैं।
जब स्कैनिंग मशीन में बैठ गया शख्स
कुछ समय पहले पाकिस्तान का ही एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स किसी रेलवे स्टेशन पर सामान डालने के साथ खुद भी स्कैनिंग मशीन में बैठ जाता है। ये वीडियो खूब वायरल हुआ था और लोगों ने इसका खूब मजाक भी बनाया था।
यह भी पढ़ें- बिहार: प्रेमी जोड़े से मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications