बिहार: प्रेमी जोड़े से मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल

Begusarai News, बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक एक प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई कर रहे है। इस दौरान युवकों ने युवती के साथ अभद्रता भी की। साथ ही दोनों को गालियां भी दी गई। वायरल वीडियो में 5-6 की संख्या में युवक दिखाई दे रहे है। ये वीडियो बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

a couple beaten and try to physical attack with girl

मीडिया खबरों के अनुसार, वायरल वीडियो बीते 24 मई का बताया जा रहा है। इस वीडियो में 5-6 की संख्या में युवक एक प्रेमी जोड़ के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे है। आरोपी युवक प्रेमी जोड़ी को बेरहमी से डंडे से पीटने के अलावा लड़की के साथ गाली गलौज करते हुए, उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास कर रहे है। प्रेमी जोड़ी बार-बार बदमाशों से छोड़ देने की विनती कर रहे हैं, लेकिन बादमाशों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। बदमाश लड़की को बार-बार भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं।

प्रेमी युगल से मारपीट व बदतमीजी किए जाने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है। स्थानीय मुखिया द्वारा उपलब्ध कराए गए इस वीडियो के संज्ञान में आते ही डीएसपी राजन सिन्हा नह्ये वीरपुर थानाध्यक्ष वरूण कुमार को जांच के आदेश दिए है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए है। इधर, वायरल वीडियो को लेकर वीरपुर थानाध्यक्ष एक गांव में पीड़िता के घर पहुंचकर जांच की। पीड़िता अपने घर में सुरक्षित बताई गई है। इस संबंध में लड़की के पिता ने अब तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+