जिस बाइकर को लड़की समझ लोग कर रहे थे लाइक, वह निकला 50 वर्षीय पुरुष, ऐसे देता था यूजर्स को धोखा

टोक्यो। दुनियाभर में इस समय बाइक राइडिंग का क्रेज है, लोग कैमरा लेकर किसी डेस्टिनेशन पर निकल जाते हैं और अपना एक्सीरिएंस सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। देश विदेश में कई ऐसे बाइकर हैं जो अब युवाओं के बीच सेलिब्रिटी बन चुके हैं। आजकल की टेक्नोलॉजी जगत में आप अपने स्क्रीन पर जो देख रहे हैं उसमें कितनी सच्चाई है, इसका बता लगाना किसी आम यूजर के बस की बात नहीं। शायद जिसे आप ऑनलाइन देख रहे हो, पर्दे के पीछे वो हो ही ना और आप बेवकूफ बन रहे हैं।

महिला बाइकर निकला पुरुष

महिला बाइकर निकला पुरुष

कुछ ऐसा ही झटका जापान में सोशल मीडिया यूजर्स को उस समय लगा जब उन्हें पता चला कि जिस महिला बाइकर को वह अपना आइडल मानते हैं, वह सुंदर लड़की नहीं बल्कि 50 साल का एक पुरुष है। हैरानी की बात यह है कि बाइकर कई सालों से अपने फॉलोअर्स को लड़की बनकर बेवकूफ बनाता रहा लेकिन किसी को इसकी खबर नहीं लगी। यंग लड़की के रूप में शख्स की फोटो देखने के बाद एक बार को आप भी धोखा खा जाएंगे।

कई सालों तक लड़की बनकर यूजर्स को दिया धोखा

कई सालों तक लड़की बनकर यूजर्स को दिया धोखा

सोशल मीडिया पर अब बाइकर की पोल खुल चुकी है, लड़की बनकर यूजर्स को धोखा देने वाले शख्स का नाम जोउंगु है। ट्विटर पर इस शख्स के 18 हजार से अधिक फॉलोअर्स है। इस पेज पर वह पिछले कई सालों से लड़की बनकर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहा था। अपनी पोल खुलने के बाद शख्स ने बताया कि वह फोटोशॉप और फेस चेजिंग ऐप की मदद से अपना चेहरा बदलकर लोगों के सामने ऐसी तस्वीरें शेयर करता है।

इन फीचर्स का करता था इस्तेमाल

इन फीचर्स का करता था इस्तेमाल

बाइकर ने इसके पीछे अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कोई 50 साल के शख्स को देखना पसंद नहीं करता। इसलिए वह लड़की बनकर यूजर्स को धोखा देता रहा। सोशल मीडिया पर यूजर्स को कई बार शक भी हुआ, क्योंकि उसके मर्दों वाले फीचर्स कई बार फोटो में देखे गए। हालांकि अब सच्चाई सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बाइकर की काफी आलोचना हो रही है, कुछ लोगों ने उसे धोखेबाज बताया। वहीं कुछ लोगों ने शख्स की खूबसूरती और टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही ने रच दिया इतिहास, 'दिलबर' गाने को यूट्यूब पर मिले 1 Billion व्यूज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+