नोरा फतेही ने रच दिया इतिहास, 'दिलबर' गाने को यूट्यूब पर मिले 1 Billion व्यूज

मुंबई। अफ्रीकी अरब मूल की डांसर नोरा फतेही ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'दिलबर दिलबर' गाने पर अपने डांस का जलवा दिखा चुकीं नोरा ने इस सप्ताह एक नया इतिहास रच दिया है। उनके सुपरहिट गाने 'दिलबर' को यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज़ मिले हैं। उन्होंने नोरा का वीडियो शेयर कर लिखा, 'नोरा पहली अफ्रीकन अरब फीमेल आर्टिस्ट हैं जिनके गाने दिलबर को यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद!

100 करोड़ व्यूज़ हासिल करने का कीर्तिमान बनाया

100 करोड़ व्यूज़ हासिल करने का कीर्तिमान बनाया

2018 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते' में फिल्म 'दिलबर दिलबर' गाने में अपने‌ अनूठे अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली नोरा फतेही के इस हिट गाने ने हाल ही में यूट्यूब पर 1 बिलियन यानी 100 करोड़ व्यूज़ हासिल करने का कीर्तिमान बनाया है। इस मौके पर टी-सीरीज ने नोरा को अनूठे अंदाज में सरप्राइज दिया है। 50 से अधिक बच्चों ने उन्हीं के गाने 'दिलबर दिलबर' पर डांस करके किया।

नोरा फतेही को कुछ इस तरह मिला सरप्राइज

नोरा फतेही को कुछ इस तरह मिला सरप्राइज

नोरा की इस बड़ी उपलब्धि के लिए नोरा के लिए एक स्पेशल पार्टी रखी गई। इस पार्टी में उनका स्वागत फ्लैश मॉब में शामिल 50 से अधिक बच्चों ने उन्हीं के गाने 'दिलबर दिलबर' पर डांस करके किया। नोरा अपने सामने अपने ही हिट गाने पर थिरकते हुए देखकर बेहद सरप्राइज हो गईं। वहीं नोरा ने सभी के साथ केक कट किया। नोरा के लिए जो केक आया था उसमें लिखा था, 1 बिलियन दिलबर।

'दिलबर दिलबर' गाना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा

'दिलबर दिलबर' गाना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा

नोरा ने यह भी कहा कि 'दिलबर दिलबर' गाना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा है। इस कामयाबी को हासिल कर नोरा सांतवे आसमान पर हैं। 'दिलबर' संगीत वीडियो में नोरा फतेही ने रिलीज के बाद सारे रिकॉर्ड धवस्त तोड़ दिए। इस गाने के रिलीज़ होने के पहले 24 घंटों में यूट्यूब पर 21 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे। ये यह पहला ऐसा हिंदी गाना बना जिसे एक दिन में इतने व्यूज मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+