Video: कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा,अलबामा में दिखा जल बवंडर, जानें कितना खतरनाक
Video: कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा,अलबामा में दिखा जल बवंडर, जानें कितना खतरनाक
नई दिल्ली। कई बार कैमरे में ऐसे अद्भुत नजारे कैद हो जाते हैं, जिसकी कल्पना किसी को नहीं होती। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य अमेरिका के अलबामा में रहने वाली Kelly Woods के मोबाइल फोन के कैमरे में कैद हुआय़ कैली ने अपने ट्विटर पेज पर एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना का वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। समंदर के ऊपर घने काले बादलों के बीच तीन-तीन जल बवंडर यानी Waterspouts नजर आएं। जहां एक जल बवंडर दिखना मुश्किल होता है, वहां कैली के कैमरे में एक साथ तीन जल बवंडर का ये दृश्य कैद हो गया।

अमेरिका में दिखा जल बवंडर
अमेरिका के अलबामा में स्थित गल्फ कोस्ट में जल वबंडर का ये अद्भुत नजारा दिखा है। दरअसल उस वक्त मौसम बहुत खराब था। चारों तरह घने काले बादल छाए हुए थे। तेज हवाएं चल रही थी और इसी दौरान समंदर के ऊपर जल बवंडर का निकलते देखे गए। पहले एक, फिर दूसरा और तीसरा जल बवंडर भी बन गया। ये दुर्लभ प्राकृतिक घटना हैं, क्योंकि आमूमन एक ही जल बवंडर बनते हुए देखें गए हैं, लेकिन एक साथ इस तरह से तीन Waterspouts देख हर कोई हैरान है।

क्यों बनते हैं जल बवंडर
जब चारों तरफ से तेज हवाएं चलकर एक जगह पर मिलती हैं तो उस तरह बवंजर या Tornado बनता है, यहीं घटना जब जल या समंदर के ऊपर होती है तो उसे जल बवंडर या वाटरस्पॉउट्स कहा जाता है। बवंडर की तरह की वाटरस्पॉउट्स की गति काफी अधिक होती है। जैसे बवंडर में धूल खंबे की तरह ऊपर की ओर उठता दिखता है, उसी तरह से जल बवंडर या वाटरस्पॉउट्स में पानी तेज हवाओं के साथ ऊपर उठता है। इसके चपेट में मछलियां, नावें आदि आ जाती हैं और तबाह हो जाती है।

कितना खतरनाक
हालांकि जल बवंडर या वाटरस्पॉउट्स की घटना बहुत कम देखने को मिलती है। इसका न तो कोई निष्चित स्थान या समय है। इसी के कारण वैज्ञानिकों के पास वाटरस्पॉउट्स को लेकर बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सामान्य तौर पर ये 15 से 20 मिनट तक चलती है। इसके भयानकता की बात करें तो दो या तीन वाटरस्पॉउट्स मिलकर काफी शक्तिशादी टॉरनैडो का रूप ले सकता है। इसकी ऊंचाई कई बाद 50 मीटर तक तक पहुंच जाती है। जबकि हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे की हो सकती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications