VIDEO: ऑफिस से नहीं मिली छुट्टी तो मंडप में लैपटॉप लेकर बैठा दूल्हा, दुल्हन का रिएक्शन वायरल

नई दिल्ली, 24 जुलाई। कोरोना वायरस संकट के बीच लोग अपने घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं, जिसे अंग्रेजी में 'वर्क फ्रॉम हो' कहा जाता है। ज्यादातर कामकाजी लोग काम करने की इस प्रक्रिया से वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आपने कभी 'वर्क फॉम वेडिंग' देखी है। अगर नहीं देखी तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए। शादी वाले दिन जब किसी को ऑफिस से छुट्टी ना मिले तो दूल्हा बेचारा कैसे दोनों चीजों को मैनेज करता है, इसका एग्जांपल आपको वीडियो में देखने को मिलेगा।

'वर्क फॉम वेडिंग'

'वर्क फॉम वेडिंग'

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अपनी शादी वाले दिन दूल्हा मंडप में भी लैपटॉप लेकर बैठा हुआ है। इस बीच दूर बैठी दुल्हन अपने होने वाले पति की मजबूरी पर हंसती नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर शेयर किए जाने के बाद ये वीडियो अब लोगों का मनोरंजन कर रहा है, कई यूजर्स दूल्हे की मजबूरी देख उसकी कंपनी को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

शादी की रस्मों के बीच काम में मशगूल दूल्हा

शादी की रस्मों के बीच काम में मशगूल दूल्हा

शादी की रस्मों के बीच अपने ऑफिस के काम मे मशगूल दूल्हे को देखकर कई लोगों को हंसी भी आ रही है। सोशल मीडिया पर लोगों को ऐसा वाकया पहली बार देखने को मिला है। अपने दूल्हे को मंडप में भी काम करता देख दुल्हन का रिएक्शन देखने लायक है, वह और घर की अन्य लड़कियां चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं। उधर, दूल्हे के पास बैठे पंडित जी शादी की रस्में पूरी करने में जुटे हुए हैं।

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'दुल्हनियां' नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'काम करता दूल्हा और हंसती बीवी, 21वीं सदी की शादी में आपका स्वागत है।' अब तक वीडियो पर 2 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं, वहीं सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'अगर आप सोचते हैं कि काम का प्रेशर आप पर ही है तो जरा इसे देखिए...।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब बॉस आपकी एक्स हो और आपने उसे अपनी शादी के बारे में न बताया हो।'

यह भी पढ़ें: 'ये किस लाइन में आ गए भाईसाब...', राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+