पार्टनर की हत्या के बाद उसकी बॉडी खा गया 'नरभक्षी टीचर', ऐसे तलाश करता था अपना शिकार
बर्लिन, 11 अगस्त। सोशल मीडिया और ऑनलाइन डेटिंग ऐप जरिए आज के जमाने में दोस्त बनाना बेहद आसान हो गया है। इंटरनेट के जरिए मीलों बैठे शख्स से प्यार होना और फिर शादी, अब आम बात हो गई है। लेकिन कभी-कभी यही टेक्नोलॉजी इंसान की मौत का कारण भी बन सकता है। इंटरनेट पर आपको अच्छे-बुरे हर तरह के लोग मिलेंगे, ये ऐसी दुनिया है जहां लोग अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जर्मनी से सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना के बारे में सुन आपकी भी आंखें जरूर खुल जाएंगी।

जर्मनी से आई रूह कंपा देने वाली वारदात
जर्मनी में रहने वाला एक नरभक्षी स्कूल टीचर अपने शिकार को फंसाने के लिए ऑनलाइन डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करता था। 43 साल का यह शख्स सेकेंडरी स्कूल में टीचर की नौकरी करता था लेकिन अपने काम के बाद वह वीभत्स वारदात को अंजाम देता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आरोपी शख्स अपने दोस्त को घर बुलाकर उसको ही अपना खाना बना लेता था।

नरभक्षी स्कूल टीचर ऐसे बनाता था शिकार
उसने अपना शिकार एक पावरलाइन टेक्नीशियन को बनाया। 41 वर्षीय टेक्नीशियन की पहचान स्टीफन के रूप में की गई है, नरभक्षी स्कूल टीचर से उसकी मुलाकात डेटिंग वेबसाइट पर हुई थी। दोनों होमोसेक्सुअल इसलिए उन्होंने मिलने का प्लान बनाया। स्टीफन को क्या पता था जिस शख्स में वह अपना प्यार तलाश रहा है, वह उसकी को मारकर खा जाएगा।

बॉडी के खास पार्ट खा जाता था टीचर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी टीचर ने स्टीफन को मिलने के लिए एक रात मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही स्टीफन उस जगह पहुंचा तो नरभक्षी टीचर ने पहले उसकी हत्या की और फिर सेक्सुअल सैटिस्फेक्शन के लिए उसके शरीर के कुछ खास अंगों को खा गया। इतना ही नहीं स्टीफन के बॉडी पार्ट खाने के बाद टीचर उसकी हड्डियां कूड़ेदान में फेंक दिया। अगले दिन जब स्टीफन अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके फ्लैटमैट्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (फोटो: गेटी)

तीन महीने तक स्टीफन की कोई खबर नहीं
करीब तीन महीने तक पुलिस और उसके दोस्तों को स्टीफन का पता नहीं चला। इसी दौरान अपने कुत्ते को टहला रहे एक शख्स को डेटिंग वाली जगह इंसानी हड्डियों के अवशेष मिले। बताया जा रहा है कि नरभक्षी टीचर रसायनशास्त्र का मास्टर है, ऐसे में उसने स्टीफन की हत्या करने के बाद चाकू की अच्छे से सफाई की और उसे घर लेकर आ गया। पुलिस ने जब हड्डियों का फोरेंसिक टेस्ट करवाया तो पता चला को वो स्टीफन की हैं।

कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच को तेज किया और स्टीफन के हत्यारे की खोज शुरू हो गई। स्टीफन की ऑनलाइन हिस्ट्री से पुलिस को पता चला कि वह डेटिंग एप पर काफी एक्टिव था और आखिरी बार बात एक स्कूल टीचर से हुई थी। इसके बाद टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह सेक्सुअल संतुष्टि ये सब करता था। दोषी साबित होने के बाद कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।
यह भी पढ़ें: UP: नाम और हुलिया बदलकर 14 साल तक पुलिस को धोखा देता रहा हत्या का आरोपी, अब ऐसे आया पकड़ में












Click it and Unblock the Notifications