UP: नाम और हुलिया बदलकर 14 साल तक पुलिस को धोखा देता रहा हत्या का आरोपी, अब ऐसे आया पकड़ में
UP: नाम बदलकर 14 साल तक पुलिस को धोखा देता रहा हत्या का आरोपी, अब ऐसे आया पकड़ में
नोएडा, 11 अगस्त: हत्या के मामले में पिछले 14 साल से फरार चल रहे आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि हत्यारोपी पिछले 14 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस की मानें तो वह इतने सालों से अपना नाम और हुलिया बदलकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रह रहा था। तो वहीं, अब बिसरख थाना पुलिस और स्वाट टीम ने 14 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी से गिरफ्तार किया है।
Recommended Video

गिरफ्त में आए शख्स की पहचान पुलिस ने सौरभ उर्फ बिक्कू के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, सौरभ ने साल 2007 में अपने साथियों के साथ मिलकर एक क्वॉलिस गाड़ी लूटी थी, जिसमें उन्होंने ड्राइवर की हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, हत्या के इस मामले में 2 आरोपी कानपुर से ही पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि मास्टरमाइंड सौरभ अपना नाम बदलकर आनंद श्रीवास्तव के रूप में गौर सिटी में रह रहा था। इसके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
नोएडा की स्वाट टीम को मुखबिरों से सूचना मिली थी आरोपी सौरभ गौर सिटी में नाम बदलकर रह रहा है। इस पर पुलिस ने छापा मार कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपना नाम बदलकर आनंद श्रीवास्तव बता कर रहा था। शुरुआत में इस शख्स ने फिर से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने 14 साल पहले हुए कत्ल की पूरी कहानी सिलसिलेवार बयान कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।












Click it and Unblock the Notifications