Delhi cheap markets: शॉपिंग के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये मार्केट्स, आपकी जेब का रखेंगे खास ख्याल
Delhi's cheapest market: दिल्ली में कई ऐसी मार्केट हैं, जहां आपको एक से बढ़कर एक चीजें देखने को मिल जाएंगी। इसमें पहाड़गंज मार्केट से लेकर फैब्रिक के लिए मशहूर कतरन मार्केट तक शामिल हैं।

Delhi cheap shopping markets: आज हम दिल्ली के ऐसे मार्केट्स की बात करेंगे, जहां आप काफी सस्ते दामों पर शॉपिंग कर सकते हैं। ये मार्केट लोकल लोगों के बीच काफी मशहूर हैं।
अगर आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी और शॉपिंग भी खूब सारी करनी है, तो दिल्ली के कुछ मार्केट्स आपको जरूर पसंद आएंगे। यहां आपको न सिर्फ कपड़े, बल्कि काफी सारी चीजें सस्ते दामों पर मिल जाएंगी।
पहाड़गंज मार्केट
सबसे पहले बात करते हैं पहाड़गंज मार्केट की, ये मार्केट कपड़ों से लेकर शानदार और सस्ती ज्वैलरी तक के लिए मशहूर है। यहां हाथ से बना सजावट का भी काफी सारा सामान मिलता है। यहां आपको किताबें भी मिलेंगी। और पहनने के लिए कम बजट में आप से बढ़कर एक जूते भी खरीद सकते हैं।
कतरन मार्केट
सीलमपुर में पड़ने वाला कतरन मार्केट काफी मशहूर है। लेकिन फिर भी दिल्ली से बाहर रहने वाले लोगों को इस मार्केट के बारे में कम ही जानकारी है। यहां आपको हर तरह का फैब्रिक मिल जाएगा। एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले फैब्रिक यहां मौजूद हैं।
सिद्धीपुरा
अगर आप किसी खास को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो दिल्ली की सिद्धीपुरा मार्केट आप ही के लिए है। इस मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक गिफ्ट आइटम मिलेंगे। इतना ही नहीं ऑफिस स्टेशनरी का एक से बढ़कर एक सामान आपको इस मार्केट में मिलेगा। ये मार्केट करोल बाग में स्थित है।
चोर बाजार
लाल किला में चोर बाजार बड़ा मशहूर है। शायद ही कोई होगा, जिसे इस बाजार के बारे में जानकारी ना हो। यहां आपको जूतों से लेकर, इलॉक्ट्रोनिक्स और जिम के काफी सारे इक्विपमेंट्स आपको बड़ी आसानी से मिल जाएंगे। यहां एक नहीं बल्कि काफी सारी दुकानें हैं, जहां आपको काफी सारी चीजें आसानी से मिल जाएंगे।
मोनेस्ट्री मार्केट
ये मार्केट कपड़ों और फूटवेयर के लिए मशहूर है। इस मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक कपड़े मिल जाएंगे। एक से बढ़कर एक कपड़े और तरह-तरह के जूते आपको यहां मिलेंगे। यहां आपको वूलन की एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी। फैशन एक्सेसरीज की बात की जाए, तो यहां आपको सनग्लासेज, बेल्ट और वॉच जैसी शानदार चीजें देखने को मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications