वाकई चमत्कार: दीवार से टकराया सिर तो 20 साल बाद लौट आई आंखों की रोशनी
नई दिल्ली। कहते हैं विश्वास से आस्था का जन्म होता है और ये बात केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग मानते हैं और जो लोग नहीं मानते हैं वो इस खबर को पढ़ने के बाद मानने लगेंगे।
दरअसल फ्लोरिडा की एक 70 बरस की महिला पिछले बीस सालों से नेत्रहीन थी, उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी एक सड़क दुर्घटना में खो दी थी। उसके बीस साल के जीवन में सिवाय अंधेरे के कुछ नहीं था लेकिन अचानक से पिछले दिनों उसके साथ ऐसा कुछ हुआ जिस पर किसी को भी विश्वास करना काफी मुश्किल है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक 70 साल की बुजुर्ग महिला जिनका नाम मेरी अन फ्रांको हैं, जो अपने ही घर के लिविंग रूप में अगस्त 2015 गिर गईं थीं जिसके बाद उनके सिर में चोट लग गई। इस हादसे के बाद तो उनका चलना-फिरना भी मुहाल हो गया था। अभी पिछले दिनों उनकी गर्दन का चार घंटे लंबा ऑप्रेशन हुआ जिसके बाद जब उन्हें होश आया तो ना केवल वो चल-फिर सकती थीं बल्कि उनकी आंखों की रोशनी भी वापस आ चुकी थी।
मेरी की तो खुशी और आश्चर्य का ठिकाना ही नहीं रहा, उनका इलाज कर रहे न्यूरोसर्जन डॉ. जॉन अफशर भी खुद इस बात से अचरज में हैं और मेरी की तरह भी वो इसे भगवान का चमत्कार मानते हैं, मेरी का कहना है कि भगवान दयालु है, इस बात को उन्होंने केवल सुना था लेकिन अब वो इसे मानने भी लगी हैं।













Click it and Unblock the Notifications