अजब-गजब: महिला की बालों से नहीं आंखों से निकले 20 जुएं, देखें video
नई दिल्ली। क्या कभी आपने किसी की आंखों से जुएं निकलते देखा है , आप में से ज्यादातर लोगों का उत्तर होगा नहीं, लेकिन यह अजीबो-गरीब घटना घटी है चीन के शानडोंग में। जहां झांग नाम की महिला की आंखों के अंदर जुओं ने अपना घर बसा लिया था।
डेली मेल की खबर के मुताबिक 20 जुलाई को झांग को अपनी आंखों के अंदर खुजली और जलन महसूस हुई जिसके बाद धीरे-धीरे उसे आंखों से दिखना कम हो गया और उसकी आंखें सूज गईं, उसने घबराकर अपने बेटे से कहा कि वो जरा उसकी आंखों को चेक करे, जिसके बाद उसके बेटे ने उससे कहा कि उसकी आंखों में कोई चीज रेंग रही है।
फिर दोनों घबराकर अस्पताल भागे जहां पहुंचते-पहुंचते महिला की आखों मे खुजली और जलन बढ़ गई थी, डॉक्टरों ने उसकी आंखें जांची तो वो भी हैरान रह गये क्योंकि उसकी आंखों में कार्निया और पलक के पास काफी मात्रा में जुओं ने घर बना लिया था जिसे कि मेडिकल साइंस में cerebral infarction कहते हैं। डॉक्टरों ने तुरंत उसका ऑप्रेशन किया जिसमें बीस जुएं निकाले गये।
ये जुएं सफेद रंग के थे जो कि अक्सर लोगों को जानवरों से तब प्राप्त होते हैं जब वो बिना जानवरों को साफ किये उनके साथ खेलते हैं या सोते हैं। फिलहाल अब झांग पूरी तरह से सही है लेकिन उसकी यह बात देश-दुनिया में अचरज का केन्द्र बनी हुई है।













Click it and Unblock the Notifications