चूहे के एक पंच से हवा में उछली बिल्ली, दोनों के बीच हुई खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल
नई दिल्ली। आजकल जंगली-जानवरों के बीच लड़ाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कहीं सांप और नेवले के बीच लड़ाई दिखाई देती है तो कहीं चूहे और बिल्ली के बीच। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है लेकिन इस वीडियो में चिलचस्प बात ये है कि इसमें बिल्ली चूहे को नहीं बल्कि चूहा बिल्ली को सबक सिखाता है। वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसपर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

चूहा भागने की बजाय वहीं रहता है
इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के ऑफिसर सुशांत नंदा (Sushanta Nanda) ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बिल्ली सड़क पर चूहे को देखकर उसपर हमला करने लगती है। लेकिन चूहा भागने की बजाय वहीं रहता है और लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार दिखता है। चूहे को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कि उसे बिल्ली से बिलकुल भी डर नहीं लग रहा और वो काफी साहसी है।

चूहा बिल्ली पर ही हमला कर देता है
बिल्ली जैसे ही चूहे को पकड़ने आती है तो वो आगे आकर बिल्ली पर ही हमला कर देता है। इसके बाद बिल्ली घबराकर उछल जाती है और उससे पीछा छुड़ाने लगती है। फिर बिल्ली वहां से भागने की कोशिश करती है। जहां भी वो बिल्ली जाती है, चूहा उसका पीछा नहीं छोड़ता और पीछे भागने लगता है।

वीडियो को अब तक 11.4 हजार बार देखा गया
इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने मजेदार कैप्शन लिखा, 'जब बिल्ली को पता चले कि चूहे को कोरोना वायरस है।' इस वीडियो को अब तक 11.4 हजार बार देखा जा चुका है। साथ ही एक हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और करीब 240 बार रीट्वीट किया गया है। बता दें कोरोना वायरस के चलते दुनिया के लगभग हर देश में लॉकडाउन लगा हुआ है।
खाली सड़क पर हुई चूहे-बिल्ली की लड़ाई
लॉकडाउन के कारण सड़के सुनसान हैं। जानवरों को सड़कों पर खुला घूमते देखा जा रहा है। एक शख्स ने बिल्ली और चूहे की लड़ाई देखी तो उसने इसे रिकॉर्ड भी कर लिया। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है।
Video: आपने भी नहीं देखी होगी किंग कोबरा और नेवले के बीच ऐसी लड़ाई, सड़क पर लगा लंबा जाम












Click it and Unblock the Notifications