Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: आपने भी नहीं देखी होगी किंग कोबरा और नेवले के बीच ऐसी लड़ाई, सड़क पर लगा लंबा जाम

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कोबरा सांप और नेवला लोगों का खूब ध्यान खींचा रहा है। दरअसल, इंटरनेट और टेलीविजन पर जंगली जानवरों की लड़ाई का वीडियो खूब पसंद किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत कम ऐसे मौके आते है जब लोगों को लड़ाई का अद्भुद नजारा देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीच सड़क पर सांप और नेवले की घातक लड़ाई को देकर हर कोई हैरान है। वीडियो में दोनों को एक-दूसरे पर वार करते देखा जा सकता है, लेकिन आखिर में जीत किसकी होती है इसका पता आपको आगे चलेगा...

Recommended Video

    Cobra और Mongoose के बीच जंग देखें आखिर में किसकी जीत हुई, Video Viral | वनइंडिया हिंदी
    एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन होते हैं सांप और नेवला

    एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन होते हैं सांप और नेवला

    सांप और नेवले को एक-दूसरे का कट्टर दुश्मन माना जाता है, और कई बार देखा गया है जब दोनों में जानलेवा लड़ाई हुई हो। ऐसी ही एक खतरनाक लड़ाई सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कोबरा सांप बीच सड़क रेंगता हुई जा रहा है, तभी एक नेवला उसके पास आता है और हमला कर देता है। दोने के बीच इस लड़ाई को वहां मौजूद लोग कैमरे में कैद करने लगते हैं।

    कोबरा सांप से पंगा नेवले को पड़ा महंगा

    कोबरा सांप से पंगा नेवले को पड़ा महंगा

    वीडियो में दिखाई देता है कि कैसे सांप और नेवला एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। नेवला कई बार सांप के जानलेवा वार से बचने में कामयाब होता है लेकिन वह हार नहीं मानता। इस बीच सांप पर काबू करने के लिए नेवला उसे फन के पीछे से वार करता है लेकिन कोबरा भी बच जाता है। एक समय पर ऐसा लगता है कि कोबरा सांप ने अपने फन में नेवले के दबोच लिया है लेकिन वह फिर पकड़ छुड़ाने में कामयाब रहता है।

    नेवले ने भी किया पलटवार

    नेवले ने भी किया पलटवार

    सांप के एक बार हमला करने पर नेवला पीछे हट जाता है। सांप को लगता है कि वह अब नहीं आएगा लेकिन कुछ देर बाद ही नेवला लौटता है और फिर से हमला कर देता है। हालांकि इस बार नेवला सांप पर भारी दिखाई देता है लेकिन अंत तक पता नहीं चलता की आखिर जीत किसकी हुई। बीच सड़क पर विश्व के सबसे जहरीले सांपों में से एक कोबरा और नेवले के बीच इस लड़ाई को देख हर कोई दंग रह गया।

    सांप से निपटने के लिए नेवले के पास अपने ट्रिक्स

    सांप से निपटने के लिए नेवले के पास अपने ट्रिक्स

    सोशल मीडिया पर 1 मिनट 2 सेकेंड के इस वीडियो को भारतीय विदेश सेवा के एक अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंटल पर पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, सांप से पंगा लेना किसी जानवर के लिए आत्महत्या के समान होता है लेकिन नेवले के पास बचाव के अपने तरीके हैं। लाखों सालों से सांप के साथ रहने वाले नेवले ने सांप के जहर को अपना लिया है। चपलता, मोटे कोट और ग्लाइकोप्रोटीन का उत्पादन इसे विष से सुरक्षित करता है। देखिए कैसे कुछ ही सेकंड में नेवले ने अपने जबड़े से कोबरा को नीचे ला दिया।

    सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

    सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई का यह वीडियो अब खूब वायरल हो गया है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 21 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 900 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। सुशांत नंदा के ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन भी आएं हैं जो पढ़ने में मजेदार हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह क्या लड़ाई है।

    यह भी पढ़ें: OMG! कोरोना वायरस का ऐसा खौफ, यहां 500 रुपए लीटर बिक रहा गौमूत्र और गाय का गोबर

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+