नागिन ने Live कैमरे के सामने दिया सपोले को जन्म, सोशल मीडिया पर बार-बार देखा गया Video
ब्राजिलिया, 02 जनवरी। सोशल मीडिया पर सांप से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए जो क्लिप लेकर आए हैं उसे देख आप दांतों तले अपनी उंगली दबा लेंगे। आपने सुना या पढ़ा होगा कि मादा सांप या नागिन के गर्भ से पहले अंडा बाहर आता है, फिर उसमें से कुछ दिन बाद सपोला (सांप का बच्चा) निकलता है। हालांकि यह फैक्ट सही है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सांप की हर प्रजाति में ऐसा नहीं होता। कुछ मादा सांप गंडे की बजाए अपने गर्भ से सीधे बच्चे को जन्म देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर वीडियो देख लोग हैरान
इंटरनेट पर सामने आए मादा सांप की डिलीवरी का ये वीडियो यूजर्स को हैरान कर रहा है। सबसे बड़ा झटका उन्हें लगा है जो अब तक समझते थे कि सांप अंडे से बाहर निकलता है। जी हां वीडियो में देखा जा सकता है कि मादा सांप के गर्भ से बच्चा जन्म ले रहा है, वे पूरा वाक्या नागिन के सामने लगे कैमरे में कैद हो गया। ट्विटर पर इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। 59 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 26 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

कैमरे के सामने बच्चे को दिया जन्म
वीडियो शेयर करते हुए सुशांत ने कैप्शन में लिखा, 'हम सभी सोचते हैं कि सांप अंडे देकर प्रजनन करते हैं, हालांकि सभी ऐसा नहीं करते, कुछ सांप शरीर के अंदर जमा अंडों से बच्चे पैदा करते हैं, जैसा कि ब्राजील में कुछ इस तरह से एक मादा सांप ने किया।' वीडियो किसी चिड़िया घर या सांप संग्रहालय का लग रहा है। गहरे हरे रंग की मादा सांप अपने गर्भ से ब्राउन रंग के एक बच्चे को जन्म देती है। गर्भ से निकलने के बाद बच्चा अपनी मां के साथ ही पेड़ की डाली से लिपट जाता है।

गर्भ से निकला सांप का बच्चा
मादा सांप की डिलीवरी को लाइव कैमरे में रिकॉर्ड किया गया, अन्य लोगों को भी दिखाया जा सकते कि सांप सीधे बच्चों को भी जन्म दे सकते हैं। वायरल वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पर हैरानी भरी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि कुछ यूजर्स ने सांप का वीडियो बनाने और उसे कंटेंट के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर गुस्सा भी जाहिर किया है। तो वहीं कई यूजर्स ने वीडियो देश हैरानी प्रकट की।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
एक यूजर ने किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'एक बार मेरी और एक छात्र की इसी बात को लेकर बहस हो गई थी। मैंने कहा कि सांप अंडे देते हैं जबकि उसने कहा कि उनके बच्चे होते है। हालांकि कुछ किताबों और गूगल पर रिसर्च करने के बाद हम दोनों अपनी बात पर सही साबित हुए।' ऐसा ही कुछ अन्य यूजर्स ने भी कमेंट बॉक्स में कहा है। खैर, सोशल मीडिया पर बच्चे जो जन्म देती मादा सांप का ये खूबसूरत वीडियो लोगों का खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: खतरनाक सांप से खेल रहा था युवक, हाथ पर डसने से हुई मौत, देखें वायरल वीडियो












Click it and Unblock the Notifications