खतरनाक सांप से खेल रहा था युवक, हाथ पर डसने से हुई मौत, देखें वायरल वीडियो

छिंदवाड़ा, 29 दिसम्बर। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की उमरेठ तहसील के गांव मानकादेही खुर्द में सांप से खेलना एक युवक को भारी पड़ गया। सर्पदंश से युवक की जान चली। यह पूरा वाक्या मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Recommended Video

      खतरनाक सांप से खेल रहा था युवक, हाथ पर डसने से हुई मौत, देखें वायरल वीडियो
       snake

      जानकारी के अनुसार गांव मानकादेही खुर्द निवासी मनोज युवनाती ने अपने ही गांव में एक मकान से रसेल वाइपर सांप को पकड़ा था। वह उसे अपने हाथ में लेकर उसके साथ खेलने लगा। सांप से खेलते देख मनोज को मौके पर मौजूद लोगों ने समझाया भी, मगर वह नहीं माना और सांप को कमरे से पकड़कर बाहर ले आया।

      इसी दौरान सांप ने उसे अंगूठे के पास से काट लिया। सांप के काटने के बाद मनोज ने उसे छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद मनोज के खून में सांप का जहर फैलने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

      आस-पास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया। हालत बिगड़ने पर उसे नागपुर रैफर कर दिया गया और नागपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में मनोज की मौत हो गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+