सावधान! पब्लिक टॉयलेट यूज करने से पहले अच्छे से करें चेक, अंदर हो सकती है शेरनी...देखें Video
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। सोचिए अगर आप पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने जा रहे हैं और तभी उसके अंदर से एक खूंखार शेरनी निकली हुई दिखाई दे। हो सकता है कि आपकी हालत खराब हो जाए और उसके बाद हमेशा अपने घर का ही वॉशरूम यूज करें। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की कहानी कुछ और है लेकिन यूजर्स इसे समान्य जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं। वायरल वीडियो में एक शेरनी को पब्लिक टॉयलेट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। शेरनी को देख वीडियो रिकॉर्ड कर रहे लोगों की चीख निकल पड़ती है।

वीडियो देख लोग हैरान
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा शेरनी का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। जंगल सफारी के दौरान कई जानवरों और पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने आम बात है लेकिन जंगल की रानी शेरनी को सार्वजनिक शौचालय से बाहर निकलते हुए देखना अक्सर देखे जाने वाली आम घटना नहीं है। वायरल हो रहा वीडियो किसी संरक्षित वाइल्ड लाइफ पार्क का है जहां के कर्मचारियों और जंगल सफारी के लिए आने वाले लोगों के लिए पब्लिक टॉयलेट बनाया गया है।

पब्लिक टॉयलेट में आराम कर रही थी शेरनी
जंगल के राजा शेर की तलाश में गाड़ी में घूम रहे पर्यटक उस समय हैरान रह गए, जब एक मादा शेर को शौचालय से बाहर निकलते देखा। पहले दो शेरनी को देख लोगों की हंसी निकल पड़ी लेकिन इस अजीबोगरीब नजारे को देख उनकी हंसी छूट पड़ी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार एक सार्वजनिक शौचालय के पास पहुँचती है, एक शेरनी को दरवाजे से बाहर निकलते देखा जा सकता है।

वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो के बैकग्राउंड में कई हैरान कर देने वाली आवाजें सुनी जा सकती हैं, जो शायद सफारी कार के अंदर मौजूद लोगों की हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @WildLense_India नाम की ट्विटर आईडी से पोस्ट किया गया है। ट्वीट के कैप्शन में यूजर ने लिखा, वॉशरूम हमेशा इंसानों के लिए नहीं होता, कभी-कभी इसे दूसरे प्राणी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पब्लिक टॉयलेट यूज करने से करें परहेज
सामने आए इस मजेदार और फनी वीडियो को अब तक 13,700 से अधिक बार देखा जा चुका है। सौकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देख कुछ लोग सार्वजनिक शौचालय में शेरनी के होने से हैरान थे वहीं, कई यूजर्स ने लोगों को आगाह किया कि जंगल सफारी के दौरान किसी भी प्रकार के पब्लिक टॉयलेट को इस्तेमाल करने से परहेज करें, ये खतरनाक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: अपने 5 साल के बच्चे को बचाने के लिए खाली हाथ शेर से भिड़ गई मां, फिर जो हुआ वह....












Click it and Unblock the Notifications