अपने 5 साल के बच्चे को बचाने के लिए खाली हाथ शेर से भिड़ गई मां, फिर जो हुआ वह....
यह रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर अमेरिका की है, जहां एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए पहाड़ी शेर से भिड़ गई।
वाशिंगटन, 31 अगस्त। बच्चे अपनी मां के साथ कैसा भी बर्ताव करें, लेकिन मां अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है। अगर आपको हमारी बातों पर जरा भी संदेह है तो यह खबर पढ़कर आपको हमारी बातों पर पूरा यकीन हो जाएगा। यह रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर अमेरिका की है, जहां एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए पहाड़ी शेर से भिड़ गई। अपने बच्चे को बचाने के लिए वह अपनी जान पर खेल गई।

बच्चे को घसीटकर ले जा रहा था शेर
घटना अमेरिका के लॉस एंजिलिस की है, जहां एक मां अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने 5 साल के बच्चे को बचाने के लिए एक पहाड़ी शेर से भिड़ गई। यहां हैरानी की बात ये है कि महिला के हाथों में कोई हथियार भी नहीं था, लेकिन मां तो आखिर मां होती है। अपने बच्चे को बचाने के लिए वह नंगे हाथों शेर से भिड़ गई। यह घटना तब घटी जब बच्चा अपने घर के पास स्थित एक पेड़ के पास खेल रहा था, तभी शेर वहां आया और बच्चे को लगभग 45 गज तक घसीटकर ले गया।

मां ने शेर को जड़े पंच
तभी मां ने अपने बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह तुरंत घर से दौड़ती हुई बाहर आ गई। उसने आव देखा ना ताव, अपने बच्चे को बचाने के लिए वह नंगे ही हाथों शेर से भिड़ गई। वह तब तक शेर को पंच मारती रही जब तक उसने उसके बच्चे को नहीं छोड़ दिया।

बच्चे को आईं गंभीर चोटें
इस पूरे हादसे में उस छोटे बच्चे को काफी चोटें आईं। बच्चे के सिर, गर्दन और ऊपरी धड़ में चोट आई। उसके माता-पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चा अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।
बाद में वन्यजीव अधिकारियों ने उस शेर की हत्या कर दी। कैलिफोर्निया मछली और वन्यजीव विभाग (सीडीएफडब्ल्यू) ने एक बयान में कहा घटना स्थल पर जब एक वन्यजीव अधिकारी पहुंचा तो उसने शेर को हमला करने की स्थिति में पाया, जिसके बाद अधिकारी को उस पर गोली चलानी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications