हाथी के बच्चे ने बॉल संग की जमकर मस्ती, 50 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है ये Video
हाथी के बच्चे ने बॉल संग की जमकर मस्ती, 50 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है ये Viral
नई दिल्ली, 27 सितंबर: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें जानवरों की प्यारी हरकतें हमारा दिल जीत लेती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें हाथी का बच्चा नीले रंग की बॉल के संग खेलते हुए बड़ी मस्ती में नजर आ रहा है।

हाथी का बच्चा नीले रंग की बड़ी बॉल के संग खेलता नजर आया
इस वायरल वीडियो में हाथी का बच्चा नीले रंग की बड़ी बॉल के संग खेलता नजर आ रहा है। घास के हरे मैदान में बाकी हाथी जहां अलग खड़े नजर आ रहे हैं वहीं ये हाथी का बच्चा नीली रंग की बॉल मुंह में पकड़कर मस्ती करता हुआ नजर आ रहा।

वीडियो को 50k से अधिक बार देखा जा चुका है
लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। ये वीडियो लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।

बॉल से खेलता हुआ हाथी बहुत क्यूट लग रहा
वायरल वीडियो थाईलैंड के एलीफेंट नेचर पार्क का है। वायरल वीडियो में आप सबसे पहले हाथियों के झुंड एक साथ टहलते हुए नजर आ रहा है। वहीं ये बच्चा बॉल को कभी मुंह से पकड़ता नजर आ रहा है तो कभी अपने पैर से किक मारकर खेलता हुआ बड़ा ही क्यूट लग रहा है।
A baby elephant and it's ball is all the mood I need today.
🎥: YT/Elephantnews/Elephant Nature Park pic.twitter.com/DTxxRlFW9c
— Danny Deraney (@DannyDeraney) September 26, 2022
जानें किसने शेयर किया है ये वीडियो
हाथी के बच्चे के वीडियो को डैनी डेरेनी ने ट्विटर पर साझा किया है। इस प्यारे से वीडियो ने सबके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। डैनी ने कैप्शन में लिखा है, "एक हाथी का बच्चा और उसकी गेंद आज मुझे जिस मूड की जरूरत है, वह सब है।"












Click it and Unblock the Notifications