चलती कार की छत पर घूमता दिखा कुत्ता, Video देख गुस्साएं लोग बोले- क्या अपने बच्चों के साथ ऐसी हिम्मत करेगा
बेंगलुरू में चलती कार की छत पर एक शख्स अपना कुत्ता घुमाता नजर आया। जिसका Video वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं।

लोग अपने पालतू कुत्ते को बड़े लाड़-दुलार से रखते हैं और अपने बच्चों जैसा प्यार देते हैं। कुत्ते को एक खरोच आ जाती है तो उसका मालिक बहुत परेशान हो जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मालिक अपनी कार की छत पर कुत्ते को घुमाता नजर आ रहा है। चलती कार की छत पर खड़े कुत्ते को देखकर कई लोग हैरान हैं तो कई डॉग लवर ऐसा करके कुत्ते की जान जोखिम में डालने के लिए उसके मालिक को भला-बुरा सुना रहे हैं।
Recommended Video


ये वायरल वीडियो बेंगलुरु का है
ये वायरल वीडियो बेंगलुरु का है जहां सड़क पर चलती कार के ऊपर एक कुत्ते बैठा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप को गुरुवार को ट्विटर पर फॉर एवर बेंगलुरु यूजर ने शेयर किया। कार की छत पर एक ब्राउन कलर का कुत्ता जिसके गले में पट्टा पड़ा हुआ है वो चलती कार की छत पर बड़े ही मजे से खड़ा नजर आ रहा है।

कुत्ते के मालिक पर गुस्साएं लोग
"जस्ट बेंगलुरु थिंग्स" कैप्शन के साथ शेयर किए गए इस वीडियो को 149,000 से अधिक बार देखा गया और लगभग 1,000 लाइक और कमेंट्स मिले। वायरल वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को गुस्सा दिला दिया है। कुछ लोग सड़क सुरक्षा और पशु के साथ दुर्व्यवहार पर कमेंट कर रहे है। ट्विटर यूजर्स ने कुत्ते को खतरे में डालने के लिए कार के ड्राइवर की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

यूजर बोले - ट्रैफिक के लिए खतरा पैदा कर रहा है
एक यूजर ने लिखा, "मुझे इस बात की चिंता है कि कुत्ते को कॉलर लगा हुआ है, जिसका मतलब है कि वे शायद कुत्ते का मालिक हैं और इसे कार के ऊपर खड़ा कर दिया है। ये ऐसा करके सड़क और ट्रैफिक के लिए खतरा पैदा कर रहा है।" वहीं दूसरे ने लिखा उसके खिलाफ पेटा (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) में केस दर्ज करवा देनी चाहिए।

क्या वह अपने बेटे या बेटी के साथ ऐसा करने की हिम्मत करेगा?"
वहीं तीसरे यूजर ने लिखा "निश्चित रूप से गलत काम किया सिर्फ इसलिए कि एक जानवर बोल नहीं सकता है, हमें जानवर को जोखिम भरी स्थितियों में डालने का कोई अधिकार नहीं देता है ...." वहीं चौथे यूजर ने लिखा "जो लोग पालतू जानवरों का सही ट्रीट करना नहीं जानते, उन्हें कुत्त पालने पर से प्रतिबंधित कर देना चाहिए। मैं यह देखकर बहुत परेशान हूं। बेचारा जानवर डर जाएगा। क्या वह अपने बेटे या बेटी के साथ ऐसा करने की हिम्मत करेगा?"
Just Bengaluru things 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/Taaf18tzoL
— Forever Bengaluru 💛❤️ (@ForeverBLRU) February 2, 2023
कार चलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए
एक यूजर ने यहां तक इशारा कर दिया कि गाड़ी का नंबर दिख रहा है। यूजर ने बेंगलुरु सिटी पुलिस को टैग करते हुए ड्राइवर को कुत्ते की जान खतरे में डालने के लिए चेतावनी देने को कहा। एक अन्य ट्विटर यूजर ने अधिकारियों से उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। यूजर ने लिखा, "जानवर के साथ इस तरह का बर्ताव करना क्रूर है।"












Click it and Unblock the Notifications