Viral Video: मुंबई के सीवर में सालों से घूम रहा था मगरमच्छ, अचानक निकला बाहर तो उड़ गए लोगों के होश

मुंबई। आपने अक्सर रिहायशी इलाकों में बाघ या तेंदुए के देखे जाने की खबरें पढ़ी या सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि शहर के नाले में खतरनाक मगरमच्छ मजे की जिंदगी जी रहा है। जी हां, ऐसा ही कुछ देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में देखने को मिला है। लोग उस समय हैरान रह गए जब नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में एक सीवर से मगरमच्छ को बाहर निकाला गया। पानी के पास आराम फरमा रहे मगरमच्छ का एक वीडियो भी सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है।

कई सालों से मुंबई के सीवर में घूम रहा था मगरमच्छ

कई सालों से मुंबई के सीवर में घूम रहा था मगरमच्छ

बताया जा रहा है कि यह विशालकाय जीव कई सालों से नवी मुंबई के सीवर में भटक रहा था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया है, 6.43 फीट लंबा और 35.4 किलोग्राम वजनी यह मगरमच्छ कई सालों से नालों में घूम रहा था। सोशल मीडिया पर मगरमच्छ से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है।

वन विभाग ने दी ये जानकारी

वन विभाग ने दी ये जानकारी

राहत की बात यह है कि इतने सालों से सीवर में रहने के बाद भी इस मगरमच्छ की वजह से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मगरमच्छ छोटी नदी नाले में घूमता रहता था, आराम करने के लिए वह पास में ही मछली पालने के लिए बनाए गए एक तालाब में दिन गुजारता था। आधिकारियों ने बताया कि रविवार को मगरमच्छ को देखे जाने की सूचना मिली।

दावा- जान बूझकर छोड़ा गया मगरमच्छ

दावा- जान बूझकर छोड़ा गया मगरमच्छ

इसके बाद मगरमच्छ को पकड़ने के लिए ताबाल में जाल बिछाया गया और बिना नुकसान पहुंचाए उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से अपील की थी कि मगरमच्छ को वहां से हटाया जाए। इस बीच कई लोगों का दावा है कि किसी ने जान बूझकर मगरमच्छ को वहां छोड़ा था।

यह भी पढ़ें: VIDEO:नदी में चीता पी रहा था पानी, तभी मगरमच्छ ने 27 सेकेंड में कर दिया काम तमाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+