VIDEO:नदी में चीता पी रहा था पानी, तभी मगरमच्छ ने 27 सेकेंड में कर दिया काम तमाम

नई दिल्ली। जंगल की दुनिया बहुत ही रोमांचकारी और खतरनाक मानी जाती है। कैमरों में कई बार ऐसे दृश्य कैद हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जीवों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर चीता और मगरमच्छ की दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशालकाय मगरमच्छ 20 सेकेंड में एक वयस्क चीते का काम तमाम कर देता है।

कमजोर दिल वाले ना देखें…

कमजोर दिल वाले ना देखें…

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी किनारे मगरमच्छ को नजरअंदाज कर चीता पानी पी रहा था। तभी चुपके से एक मगरमच्छ पानी से निकलता है और दुनिया के सबसे फुर्तीले जानवर को पलक झपकते ही अपने जबड़ों में दबोच लेता है। मगरमच्छ इतनी फुर्ती से अपने काम को अंजाम देता है कि, चीते में संभलने के लिए समय ही नहीं मिलता है। इसके बाद मगरमच्छ चीते को गर्दन से दबोचकर सीधा पानी के नीचे लेकर चला जाता है।

इस 27 सेकेंड के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है

हैरान करने वाले इस वीडियो को ट्विटर यूजर @Saket_Badola ने शेयर किया और लिखा, '60 सेकेंड्स में खत्म। शिकारी खुद शिकार बन गया। जंगल का दस्तूर है।' इस 27 सेकेंड के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। । इस वीडियो को जो कोई भी देख रहा है, वो यही कह रहा है कि ऐसा पहली बार देखा है। साथ ही कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि जंगल में कुछ भी मुमकिन है।

वीडियो को 20 हजार से अधिक व्यूज

वीडियो को 20 हजार से अधिक व्यूज

सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस 27 सेकेंड के वीडियो को 20 हजार से अधिक व्यूज और एक हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों का कहना है कि यह बेहद डराने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+