Video:घर के दरवाजे पर फन फैलाए दिखा कोबरा, शख्स ने लेनी चाही एंट्री तो...लोग बोले- घर ज्यादा सुरक्षित हो गया
कोबरा सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कोबरा फन फैलाए हुए घर के दरवाजे पर ऐसे नजर आ रहा है कि मानो वो घर की सुरक्षा करने के लिए तैनात किया गया हो।

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते है जो रोंगटे खड़े कर देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो कोबरा सांप का वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी सिट्टी- पिट्टी गुम हो जाएगी। ये वायरल वीडियो कोबरा सांप का है जो अगर किसी को काट ले तो व्यक्ति जीवित नहीं बचता है। वो ही कोबरा सांप एक घर के दरवाजे के ऊपर फन फैलाए हुए नजर आ रहा है। ऐसे में घर में किसी और को छोड़ दीजिए घर का मालिक घर में घुसे तो ऐसा ही कुछ होगा जैसा इस वीडियो में नजर आ रहा है।

फन फैलाए घर की रखवाली करता आया नजर
बता दें कोबरा सांप सभी सांपों में सबसे जहरीला होता है और अगर वो काट ले तो इंसान जिंदा नहीं बचता है वो ही सांप इस वीडियो में घर के दरवाजे के ऊपर फन फैलाए हुए नजर आया मानो वो घर की रखवाली कर रहा है।

घर वाले भी अंदर एंटर करने की सोच नहीं सकते
@TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। ट्विटर अकाउंट आए दिन दुनिया भर के ऐसे ही वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब जहरीले कोबरा सांप का घर के दरवाजे पर लटका हुए फन फैलाए खड़े वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर घर में कोई एंटर करने की सोच ही नहीं सकता है।

सबसे सुरक्षित सुरक्षा प्रणाली!
कोबरा सांप के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है -सबसे सुरक्षित सुरक्षा प्रणाली! 😂 वहीं इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कोबरा के इस तरह घर के दरवाजे पर फन फैलाए देखकर घर वाले ही अपने घर से बाहर खड़े नजर आ रहे हैं।

शख्स घर में घुसने की कोशिश करता है तो....
वहीं जब एक शख्स घर में घुसने की कोशिश करता है तो कोबरा अपने फटाक से फन से डंसने के लिए आगे बढ़ता है। हालांकि शुक्र है कि वो शख्स कोबरा की इस हरकत से तुरंत पीछे हटकर अपने को बचाने में कामयाब हो जाता है।

घर ज्यादा ही सुरक्षित हो गया
इस वायरल वीडियो को देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा अब घर ज्यादा ही सुरक्षित हो गया। वहीं एक और यूजर ने लिखा सुरक्षा नहीं कर रहा है, बल्कि अब वो उसे अपना ही घर बना रहा है। एक यूजर ने लिख इतना सुरक्षित हो गया कि चोर क्या ऐसे घर में घर वाले भी घुसने की हिम्मत नहीं कर सकते। लोगों का अंदाजा है कि ये किसी भारत के घर का ही वीडियो है। एक यूजर ने लिखा घर ज्यादा ही सुरक्षित हो गया, वो खुद अपने ही घर में नहीं घुस पाएगा अगर ऐसा सीन हुआ तो!
The safest security system! 😂 pic.twitter.com/QwSesTD7HE
— Figen (@TheFigen_) December 26, 2022












Click it and Unblock the Notifications