रोजाना 40 सिगरेट फूंकती रही ये चिंपैंजी अजालिया , इस कारनामे को देखने दूर- दूर से आते हैं लोग
आपने अक्सर इंसानों को सिगरेट पीते देखा होगा लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोई व्यक्ति नहीं बल्कि जानवर स्मोकिंग करता हुआ दिख रहा है।
प्योंगयांग, 20 जनवरी : आपने अक्सर इंसानों को सिगरेट पीते देखा होगा लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक जानवर स्मोकिंग करता हुआ दिख रहा है। बता दे कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर कोरिया का है।

रोज 40 सिगरेट पीती थी मादा चिंपैजी
उत्तर कोरिया के प्योंगयांग नाम के चिड़ियाघर में रहने वाली ये मादा चिंपैंजी एक दिन में एक एक दो नहीं बल्कि पूरे 40 सिंगरेट पी जाती थी। ऐसे में उस मादा चिंपैंजी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो जाती थी। बता दें कि वो मादा चिंपैंजी पहले खुद सिगरेट को लाइटर से जलाती थी उसके बाद उसे स्टाइल में बैठकर पीती थी। चिंपैंजी के इस स्टाइल के कारण ये चिड़ियाघर पूरे दुनिया में आकर्षण का केंद्र बन गया है। हालांकि अब उसकी इस आदत को छुड़ा दिया गया है।

धुएं के छल्ले भी बना लेती थी अजालिया
द सन की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया के चिड़ियाघर में रहने वाली इस मादा चिंपैंजी का नाम अजालिया है। अजालिया को लोगों को ध्यान आकर्षित करने के लिए सिंगरेट पीने की ट्रेनिंग दी गई थी। ट्रेनिंग में अजालिया ने इतना कुछ सीख लिया कि वो खुद लाइटर से सिगरेट को जला लेती थी और फिर धुएं के छल्ले भी बनाती थी। अजालिया कुछ एक तरीके से ट्रेंड की गई थी कि अगर कोई उसकी तरफ सिगरेट फेकता था तो भी वो उसे जलाकर उसे पीने लगती थी।

अजालिया डांस के लिए भी है मशहूर
25 साल की मादा चिंपैंजी अजालिया सिगरेट पीने के साथ ही अच्छा डांस भी कर लेते है। वो लोगों को डांस करके भी दिखाती है है। ऐसे में वो उ चिड़ियाघर की सबकी मनपसंद चिपैंजी है। जिसे लोग दूर- दूर से देखने के लिए आते हैं।

शिकायतों के बाद छुड़ाई गई ये लत
मनोरंजन के लिए किसी इंसान और जानवर के हेल्थ के साथ खिलवाड़ करना काफी गलत है। ऐसे में कुछ लोगों को उस मादा चिंपैंजी का सिगरेट पीना बिल्कुल भी ठीक नहीं लगा। काफी बार लोगों ने शिकायत भी की। जिसके बाद अजालिया की रोजाना 40 सिगरटे पीने की लत को छुड़ाया गया। अब वो डांस के जरिए सभी का मनोरंजन करती है। सिगरेट न पीना उसकी हेल्थ के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है।

इस चिड़ियाघर में हैं बहुत से जानवर
इस चिड़ियाघर चिंपैंजी के अलावा भी बहुत सारे जानवर हैं। जिनमेंहाथी, जिराफ, पेंग्विन, गैंडे, ऊंट, मछली, मगरमच्छ, कछुए जैसे कई जानवर शामिल हैं। हालांकि उन सबसे परे ये मादा चिंपैज उस चिड़ियाघर की स्टार बन गई है।
यह भी पढ़ें : Video: शेर ने अचानक पीछे से कर दिया जिराफ पर हमला, जिराफ की बहादुरी से बौखलाया शेरों का झुंड
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications