Video: शेर ने अचानक पीछे से कर दिया जिराफ पर हमला, जिराफ की बहादुरी से बौखलाया शेरों का झुंड
नई दिल्ली, 19 जनवरी। इंटरनेट पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें हम देखते ही रह जाते हैं। पालतू जानवरों और वन्य जीवों के वीडियो तो चंद मिनट में वायरल होकर दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने पर पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें जिराफ पर शेर अटैक करता है लेकिन जिराफ जंगल के राजा से ऐसे अपने आपको बचाता है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

शेर के चंगुल में फंस जाता है जिराफ
ये वाइल्ड लाइफ वीडियो किसी जंगल का है जिसमें एक जिराफ जंगल में अपने बच्चे के साथ खड़ा होता है। तभी उसे चारों ओर से अपना शिकार बनाते हुए शेरों का झुंड घेर लेता है। शेरनी जिराफ पर अचानक से पीछे से हमला कर उसे अपना शिकार बनाती है।ताकि जिराफ का शिकार कर अपना और अपने बच्चों का पेट भर सके। मादा जिराफ ऐसे शेर के चंगुल में फंस जाती है जिसको देखकर ये ही लगता है कि जिराफ अब नहीं बचेगा।

जिराफ ने यूं दी शेर को पटखनी
वीडियो में आप देख सकते हें कि जिराफ अपने बच्चे के साथ जंगल में खड़ा है, पीछे से शेर का झुंड आता है और पहले जिराफ के पैर को खींचता है लेकिन जिराफ अपनी लंबी टांगों को फटकता है। जब शेर के चंगुल में जिराफ नहीं आता है तो अचानक लंबे से जिराफ पर शेर पीछे से अटैक कर उस पर चढ़ जाता है। पहले जिराफ धीरे से झटका देता है लेकिन जब शेर आक्रामक होता है तो जिराफ गुस्से में आकर शेर को जोर से पटकनी देता है और भाग जाता है। जिराफ के बच्चा लेकिन वहीं रहज जाता है।

बौखलाया शेरों का झुंड
वीडियो में आप देख सकते हैं जिराफ की पटखनी से शेर बौखला जाता है थोड़ी देर उसे कुछ समय नहीं आता। जिराफ जैसे ही भागता है उसके पीछे हमला करने वाला जिराफ और बाकी शेरों का झुंड उसके पीछे भागते हैं लेकिन उसे पकड़ पाने में कामयाब नहीं हो पाते हैं।
जिराफ की बहादुरी की तारीफ कर रहे
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को Instagram पर wild_animals_creation नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लाइक्स कमेंट मिल रहे हैं और जिराफ की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। कई युजन जिराफ के पीछे छूट गए बच्चों की चिंता कर रे हैं वहीं एक यूजर ने लिखा अगर कहीं जिराफ शेर के हमले से नीचे गिर जाता तो उसका क्या होता। वहीं वाइल्ड लाइफ प्रेमी जिराफ और शेर की इस लड़ाई को आकर्षक बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications