गिरगिट ने 2 मिनट में 7 बार बदला रंग, Video देख अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन
बेंगलुरु, 1 जुलाई। पृथ्वी पर प्रकृति के बीच एक-एक से नायाब जीव पाए जाते हैं, हर किसी की अपनी एक अलग खासियत और पहचान होती है। भोजन चक्र में अपनी भूमिका निभाने के लिए इनमें से कई लाजवाब शिकारी होते हैं, गिरगिट उन्हीं में से एक है। गिरगिट को लेकर देश में कई मुहावरे हैं, आम तौर पर इंसान जब अपनी बात से पलट जाता है तो उसे गिरगिट की उपाधि दे दी जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि गिरगिट अपना रंग बदलने में माहिर होते हैं।
Recommended Video

गिरगिट ने मिनटों में 7 बार बदला रंग
हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है जिसे देख आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो की खास बात ये है कि उसमें नजर आ रहा गिरगिट दो मिनट के अंदर ही 7 बाद अपना रंग बदलकर देखने वाले को हैरान कर देता है। ट्विटर पर इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

नेचर की खूबसूरती देख लोग हैरान
वीडियो में नेचर की खूबसूरती को देख ना सिर्फ लोग हैरान हैं बल्कि वह गिरगिट के शिकार करने की काबलियत की भी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। 2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ की टहनी पर एक गिरगिट सतर्क होकर अपने शिकार का इंतजार रहे है। इस दौरान लगातार उसकी आंखें अपने आस-पास के इलाके में शिकार और शिकारी पर नजर बनाए हुए हैं।

ग्राफिक्स का कमाल नहीं जनाब, असली है वीडियो
हैरान करने वाली बात तो यह है कि गिरगिट जैसे-जैसे अपना कदम आगे बढ़ाता है, वैसे-वैसे उसके शरीर का रंग आश्चर्यजनक रूप से बदलता जाता है। वीडियो की शुरुआत में गिरगिट पिंक कलर का नजर आता है, कुछ सेकेंड बाद ही वह खुद को हरे रंग में बदल लेता है। इसके बाद उसे ब्लू, सेफ्रॉन जैसे कई कलर में देखा जा सकता है। एक समय पर तो ऐसा लगता है जैसे यह ग्राफिक्स का कमाल है, लेकिन यह कुदरत का करिश्मा बिल्कुल सच है।

फुल स्क्रीन में देखने पर आएगा और मजा
आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में बताया कि इसे यूजर्स फुल स्क्रीन में देखें। उन्होंने बताया कि इस खूबसूरत वीडियो को बेंगलुरू के विक्रम पोनप्पा ने शूट किया है। विक्रम एक जाने माने आर्किटेक्ट और फोटोग्राफर हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रुपिन शर्मा अक्सर ऐसे रोचक वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। गिरगिट के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, और शेयर भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात: गांव के बाहर 70 साल के बुजुर्ग पर टूट पड़ा तेंदुआ, ले ली जान, दहशत के साए में लोग
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications