गुजरात: गांव के बाहर 70 साल के बुजुर्ग पर टूट पड़ा तेंदुआ, ले ली जान, दहशत के साए में लोग
भावनगर। गुजरात में भावनगर की महुवा तालुका में एक तेंदुए ने 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली। वह बुजुर्ग शौच के लिए जा रहे थे, तभी तेंदुए ने निशाना साधकर हमला कर दिया। जिससे उनकी वहीं पर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में भय व्याप्त हो गया। लोगों में दहशत बैठ गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची।

भावनगर की घटना, दहशत में लोग
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान महुवा के मोटा खूंटवडा गांव में रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध भाणाभाई चिथरभाई के तौर पर हुई, जो कि बारैया गांव के पास शौच के लिए जा रहे थे। वहां तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में भाणाभाई की वहीं मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार की सुबह की है। लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया तो वन विभाग और पुलिस की टीम स्थल पर पहुंचीं।
वृद्धा को भी मार खाया था तेंदुआ
प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेंदुए की इंसानों पर जानलेवा हमले की घटनाएं अक्सर सामने आती रही हैं। इंसानी बस्तियों में खाने-पीने की तलाश में भटकते तेंदुए लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। वडोदरा जिले की जेतपुर तहसील में एक बच्चे की जान लेने के बाद तेंदुए ने 70 साल की वृद्धा को मार खाया था। वह घटना घुंटणवड गांव में हुई, तब रात के समय 70 वर्षीय बुधलीबेन अपने आंगन में सो रही थी। उसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। तेंदुआ बुधलीबेन को अपने मुंह से खींचकर आधा किमी दूर जंगल में ले गया। न तो परिजन उसकी चीखें सुन सके और न ही उन्हें पता चल पाया कि, वृद्धा को कोई उठा ले गया है।
सुबह होने पर जब बुधलीबेन घर पर नहीं मिलीं तो परिजनों को चिंता हुई। आस-पड़ोस के लोग भी उन्हें खोजने लगे। परिवार द्वारा बुधलीबेन की तलाश करने पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला। उसके बाद भीड़ उनके घर पर जुटने लगी। कुछ लोगों ने घर के बाहर ही तेंदुए के पैरों के निशान पहचाने। जिसके बाद वन-विभाग को सूचना दे दी गई। वन-विभाग ने तेंदुए की पहचान की। एक अधिकारी ने कहा कि, तेंदुआ ही बुधलीबेन को घर से घसीटकर आधा किमी दूर जंगल में ले गया था, उसके बाद उन्हें कुतर दिया।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications