आखिरी सेकेंड में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इस Hero ने अपनी जान देकर बचाई 144 जिंदगियां
आखिरी सेकेंड में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इस Hero ने अपनी जान देकर बचाई 144 जिंदगियां
नई दिल्ली। चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुइयांग प्रांत में हाल ही में एक बुलेट ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन में 144 लोग सवार थे। भूस्खलन के कारण बुलेट ट्रेन पटरी से उतर गई और इस हादसे में ट्रेन के ड्राइवर की जान चली गई। अपनी जिंदगी देकर उस ड्राइवर ने 144 लोगों की जिंदगियां बचा ली। मौत को सामने देखकर भी वो घबराया नहीं और अपनी ड्यूटी पूरा करते हुए लोगों की जिंदगियां बचा ली।

आखिरी वक्त में इमरजेंसी ब्रेक लगाकार बचाई जिंदगियां
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुइयांग प्रांत में ग्वांगझाऊ क्षेत्र में बुलेट ट्रेन तेज रफ्तार से पटरी पर दौड़ रही थी कि अचाक ट्रेन के दो डिब्बे रोंगजियांग स्टेशन पर पटरी से उतर गए। भूस्खलन के कारण बुलेट ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जैसे ही ट्रेन के ड्राइवर यांग योंग की इसकी भनक लगी, उसने आखिरी पांच सेकेंट में इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इस आपातकालीन ब्रेक के कारण ट्रेन पलटने से बच गई।

आखिरी सेकेंड में लगाया इमरजेंसी ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यांग योंग चीन के सशस्त्र पुलिस बल से रिटायर्ड थे और दक्षिण चीन के हेनान प्रांत में सर्विस कर रहे थे। उस दिन उनकी ड्यूटी बुलेट ट्रेन D2809 में लगी थी। उऩ्हें ट्रेन में सवार 144 य़ात्रियों को गुईयांग से गुआंगझू तक पहुंचाना था। बुलेट ट्रेन की रफ्तार 350 किमी प्रति घंटा था। जब ट्रेन रोंगजियांग स्टेशन के पास पहुंचीं तो भूस्खलन के कारण ट्रेन की सातवीं और आठवी बोगी पटरी से नीचे उतर गई। तेज रफ्तार ट्रेन को पलटने से बचाने के लिए यांग ने आखिरी पांच सेकेंट में इमरजेंसी ब्रेक दबा दी, हालांकि वो खुद को नहीं बचा सके।

लोगों ने दिया रियल हीरो का नाम
यांग जिस हिस्से में थे, उस हिस्से को इस दुर्घटना से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा था। यांग को गहरी चोटे आई और उनकी मौत हो गई, जबकि सात यात्रियों को मामूली चोटें आई , बाकी सभी यात्री पुरी तरह से सुरक्षित रहे। यांग ने अपनी जिंदगी देकर बाकी यात्रियों को मौत के मुंह से बचा दिया। यांग के अंतिम संस्कार में पूरा सफर पहुंचा था। लोगों ने उन्हें रियल हीरो का नाम दिया है। उनके अंतिम संस्कार में सैंकड़ों की संख्या में लोग फूलों और बैनर्स के साथ पहुंचे। लोगों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि आप हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे।
VIDEO: उद्घाटन करते ही भरभरा कर गिरा नया पुल, फीता काटने आए नेता पत्नी समेत गिरे नाले में












Click it and Unblock the Notifications