VIDEO: उद्घाटन करते ही भरभरा कर गिरा नया पुल, फीता काटने आए नेता पत्नी समेत गिरे नाले में

VIDEO: उद्घाटन करते ही भरभार कर गिरा नया पुल, नेता गिरे नाले में

नई दिल्ली। करप्शन का खामिय़ाना यूं तो अक्सर आम जनता को ही भुगतना पड़ता है, लेकिन मेक्सिको में एक ब्रिज उद्घाटन के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसमें भ्रष्टाचार की मार अधिकारियों और मेयर पर भी दिखा। दरअसल फुट ब्रिज के उद्घाटन के चंद मिनट बाद ही धराशाही हो गया और फीता काटने पहुंचे मेयर समेत सभी अधिकारी इस हैंगिंग ब्रिज से नाले में गिर गए।

उद्घाटन के दौरान ही गिरा ब्रिज

उद्घाटन के दौरान ही गिरा ब्रिज

मेक्सिको के कुर्नवाका शहर में एक हैंगिंग ब्रिज का निर्माण किया गया, ताकि लोग आम लोग आसानी से चौड़े नाले को पार सके। इसके लिए सरकार ने हैंगिंग ब्रिज का निर्माण करवाया, लेकिन इस ब्रिज में इतनी घटिया क्लालिटी के मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया कि ये ब्रिज कुछ दिन तो क्या कुछ घंटे भी नहीं टिक सका। इस ब्रिज के ओपनिंग सेरेमनी के लिए मेयर जोस लुइस उरियोस्टेगुई की पत्नी समेत कई बड़े अधिकारी पहुंचे थे।

 नाले में गिरे मेयर और अधिकारी

नाले में गिरे मेयर और अधिकारी

कुर्नवाका शहर में बने इस हैंगिंग ब्रिज का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन में शहर के मेयर , उनकी पत्नी समेत कई अधिकारी पहुंचे थे। ओपनिंग सेरेमनी के बाद सभी गेस्ट हैंगिंग ब्रिज पर सैर करने के लिए निकले। जैसे ही ये लोग ब्रिज के बीचों-बीच पहुंचे पुल बीच से ही गिर पड़ा। पूरा का पूरा हैंगिंग ब्रिज नीचे बह रहे नाले में गिर गया। ब्रिज के साथ-साथ मेयर, उनकी पत्नी समेत सभी अधिकारी भी नाले में गिर गए।

 नहीं सह सका 20 लोगों का वजन

नहीं सह सका 20 लोगों का वजन


जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त ब्रिज पर 20 लोग मौजूद थे। हादसे के बाद ये लोग नीचे बह रहे नाले में जा गिरे। जिस नाले में ये लोग गिरे उसमें चट्टानें और बड़े-बडे़ पत्थर भी थे, मगर गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई। इस हादसे में चार नगर परिषद सदस्य, दो अधिकारी और एक स्थानीय पत्रकार को चोटें आई है।

कैमरे में कैद हुआ हादसा

कैमरे में कैद हुआ हादसा

ब्रिज के गिरने का ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर खूब कमेंट कर रहे हैं तो वहीं कई लोग मजे लेकर कमेंट कर रहे हैं। देखें वीडियो

Golden Tree: 1400 साल पुराना रहस्यमय गोल्डन ट्री, पेड़ से गिरती हैं 'सोने' की पत्तियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+