9 बीवियों के साथ रहने वाला पति बनना चाहता है पिता, कौन सी पत्नी बनेगी मां? बनाया खास फॉर्मूला

नई दिल्ली। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ब्राजील का मॉडल आर्थर ओ उर्सो ने एक-दो नहीं बल्कि नौ शादियां की है। आर्थर की एक पत्नी ने शादी के बाद तलाक दे दिया, लेकिन अब भी उसकी आठ बीवियां उसके साथ एक ही छत के नीचे रहती हैं। अपनी नौ शादियों को लेकर सूर्खियों में रहने वाला आर्थर एक बार फिर से खबरों में हैं। दरअसल नौ पत्नियों का पति अब पिता बनना चाहता है।

नौ पत्नियों का पति अब बनना चाहता है पिता

नौ पत्नियों का पति अब बनना चाहता है पिता

आर्थर अब पिता बनना चाहता है। 8 पत्नियों के साथ एक ही घर में रहने वाले आर्थर अब बच्चा चाहता है, लेकिन वो इस बात को लेकर कंफ्यूजन में हैं कि वो बच्चा किस पत्नी से पैदा करें। 8 पत्नियों में से किस पत्नी के साथ वो बच्चा पैदा करें इसके लिए भी उसने प्लान तैयार कर लिया है। उसने 'पहले आओ-पहले पाओ' की नीति अपनाई है और बच्चा पैदा करने के लिए खास रोस्टर तैयार किया है।

 बच्चा पैदा करने के लिए बनाया खास रोस्टर

बच्चा पैदा करने के लिए बनाया खास रोस्टर

आर्थर ने बच्चा पैदा करने के लिए खास प्लान बनाया है। किसी भी तरह के कंफ्यूजन और विवाद को दूर रखने के लिए उसने खास प्लान तैयार किया है। आर्थर का कहना है कि उसकी जो भी पत्नी पहले मां बनना चाहेगी, वो उसके साथ ही बच्चा पैदा करेगा और पिता बनेगा। इस मॉडल ने कहा कि बच्चा पैदा करने के लिए उसने अपनी पत्नियों के बीच एक नया रोस्टर लागू किया है। जिसमें 'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व का फॉर्मूला लगाय़ा है, ताकि उसकी पत्नियों के बीच कोई विवाद न हो।

 कैसे होगी बच्चे की परवरिश

कैसे होगी बच्चे की परवरिश

आर्थर ने कहा कि चूंकी वो 8 पत्नियों के संग एक ही घर में रहता है ऐसे में बच्चे की परवरिश के लिए सारी तैयारियां और नियम बना लिए गए हैं। उसने कहा कि हमने मिलकर तय किया है कि चाहे बच्चा कोई भी पैदा करें, लेकिन सभी पत्नियां मिलकर बच्चे की परवरिश करेंगी। आर्थर ने कहा कि उसने किसी को भी प्राथमिकता नहीं दी है।

 10 शादी करने का सपना

10 शादी करने का सपना

आर्थर ने कहा कि वो 10 शादियां करना चाहता है, लेकिन जब उसकी नौवीं पत्नी ने उससे तलाक लिया तो वो परेशान हो गया। वहीं उसकी पत्नी ने कहा कि वो भीड़ भीड़ से तंग आ चुकी थी, इसलिए उसने अलग होने का फैसला किया। आर्थर ने कहा कि 10 शादियों के इस सपने को पूरा करने के लिए उसो दो और शादी करने पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+