इस हुस्न की मल्लिका को नहीं है बॉयफ्रेंड की जरुरत, बोली- मैं अकेले मनाती हूं वैलेंटाइन डे
नई दिल्ली, फरवरी 14। वैलेंटाइन डे के मौके पर हर किसी की चाहत होती है कि एक पार्टनर हो, जिसके साथ वैलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट किया जा सके, लेकिन की लोगों की ये चाहत अधूरी रहती है और वो लोग वैलेंटाइन डे पर सिंगल ही रहते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्राजील की मॉडल लुआना सैंडियन ने अकेले ही वैलेंटाइन डे मनाया है। दरअसल, उनका ये मानना है कि उन्हें बॉयफ्रेंड की जरूरत नहीं है और वो खुद से ही इतना प्यार करती हैं कि जिंदगी भर अकेले रह सकती हैं।

सेल्फ लव रिलेशनशिप में यकीन रखती हैं लुआना
लुआना का कहना है कि वो ऑटोसेक्सुअल हैं और सेल्फ लव रिलेशनशिप में यकीन रखती हैं। इसका मतलब है कि लुआना खुद से ही प्यार करती हैं। वैसे तो खुद से प्यार करना एक खुशहाल जिंदगी का सबसे पहला नियम होता है, लेकिन लुआना अपने अलावा किसी से प्यार नहीं करना चाहतीं। आपको बता दें कि लुआना का तलाक हो चुका है, इसलिए भी वो अकेले ही वैलेंटाइन डे मनाती हैं।

रिलेशनशिप को लेकर क्या बोलीं लुआना
लुआना आगे कहती हैं कि ऑटो सेक्सुअल होने की वजह से वो खुद को बहुत ही स्वतंत्र महसूस करती हैं, और जब वो खुद को शीशे में देखती हैं, तो पहले से उत्साहित पाती हैं। लुआना का कहना है कि मैं खुद को सिंगल ही पाती हूं, जो महिला होने के खुद के लिए सबसे बेहतर है। तलाक होने के बाद फिर से किसी के साथ नई जिंदगी शुरू करने को लेकर लुआना का कहना है कि वो अभी फिलहाल किसी के साथ रिलेशनशिप को लेकर नहीं सोच रही हैं।

ऑटो सेक्सुएलिटी को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
आपको बता दें कि एक्सपर्ट के मुताबिक, ऑटोसेक्सुएलिटी एक ऐसी आदत है जिसमें व्यक्ति अपने आप को देखकर भी कामुक हो जाता है। सेक्स एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसा व्यक्ति खुद को देखकर ही खुशी रहता है। लुआना का दावा है कि पिछले साल जून में वो खुद के साथ ही डेट पर गई थीं। वह खुद पर ही मोहित हैं। इसे कोई खुद पर आत्ममुग्ध होना भी कह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications