वर्दी में महिला सैन्य अधिकारी को देख लोग हुए फिदा, पूरी दुनिया से आ रहे हैं शादी के प्रपोजल

नई दिल्ली, 10 फरवरी: सेना की वर्दी हर किसी को लुभाती है और जब इसे पहने वाली कोई महिला हो तो हर कोई एक नजर जरूर उसे देखता है। अगर सेना की वर्दी पहने हुए महिला बहुत ही खूबसूरत है। तो फिर हर कोई उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकत है। इतन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला सैनिक की आर्मी यूनिफॉर्म में तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आलम यह है कि, महिला के बाद शादी के सैक़ड़ों ऑफर आ रहे हैं।

18 साल की उम्र में सेना में हुई थी शामिल

18 साल की उम्र में सेना में हुई थी शामिल

इजरायल की रहने वालीं 22 साल की नतालिया फदीव सेना में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब उनकी सेना वर्दी की फोटो सोशल मीडिया पर कहर बरपा रही हैं। बला की खूबसूरत नतालिया के हाथों में हाईटेक हथियार लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वह एक सैन्य पुलिस लड़ाकू अधिकारी के रूप में काम कर चुकी हैं। जब उन्हें 18 साल की उम्र में अनिवार्य इज़राइल डिफेंस फोर्से में शामिल किया गया था।

कई खतरनाक मिशन को दे चुकी हैं अंजाम

कई खतरनाक मिशन को दे चुकी हैं अंजाम

नतालिया ने बताया कि, उन्हें बचपन से ही सेना में जाने का शौक था हालांकि उनके माता-पिता उन पर किसी ऑफिस वाली नौकरी करने के लिए दवाब बनाया था। मगर खतरों से खेलने का शौक रखने वाली नतालिया ने सेना में जाना ही चुना। नतालिया फदीव सैन्य पुलिस लड़ाकू इकाई में शामिल हुई थीं और यरूशलेम में यहूदिया और सामरिया सेक्टरों में चौकियों की रक्षा पर तैनात रहकर अपनी सेवाएं दी थीं। इस समय के दौरान, नतालिया ने खतरों का पता लगाना और हथियारों को चलाना सीखा था।

वर्दी में फोटो डालते ही बन गई सोशल मीडिया सनसनी

वर्दी में फोटो डालते ही बन गई सोशल मीडिया सनसनी

वर्दी और हथियार के साथ नतालिया ने जब इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करना शुरू किया तो वहां चाहने वालों की बाढ़ सी आ गई। जहां उसके 320,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। नतालिया ने बताया कि, अचानक, बड़े इंस्टाग्राम पेजों ने मेरी तस्वीरें साझा करना शुरू कर दिया, जिससे मेरे फॉलोवर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। मेरे अधिकांश फैन्स वास्तव में मेरा समर्थन करते हैं और मैं इस तरह का एक सकारात्मक समुदाय बनाने में कामयाब रही हूं।

 'गन वाइफू' टाइटल के जानी जाती है नतालिया

'गन वाइफू' टाइटल के जानी जाती है नतालिया

नतालिया ने बताया कि, मेरे लिए सबसे रोमांचक टिप्पणियां उन युवा महिलाओं की हैं जो मुझे बताती हैं कि मैं उनके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हूं। मुझे अभी भी कभी-कभी जान से मारने की धमकियां मिलती हैं और साथ ही कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी मिलती हैं क्योंकि मैं इज़राइल से हूं जो वास्तव में दुखद है। नतालिया ने बताया कि, मुझे प्रति दिन कई बार अलग-अलग पुरुषों से शादी के प्रस्ताव मिलते हैं। इसलिए मैं सोशल मीडिया पर 'गन वाइफू' टाइटल से जाना पसंद करता हूं, जिसका जापानी में अर्थ है गन वाइफ।

शादी के प्रपोजल का नतालिया ने दिया ये जवाब

शादी के प्रपोजल का नतालिया ने दिया ये जवाब

उन्होंने बताया कि, अक्सर लोग मुझे अपने देश आने के लिए आमंत्रित करते हैं, लेकिन मैंने अभी तक उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है। सोशल मीडिया पर अपनी सफलता के बावजूद, वह केवल एक सुंदर महिला के रूप में नहीं जानी जाना चाहती हैं जो बंदूकों से प्यार करती है। इसके बजाय वह एयरसॉफ्ट की दुनिया में और अधिक जाना चाहती है और वर्तमान में खेल को बढ़ावा देने के लिए एक यूट्यूब चैनल बना रही है। उन लोगों को जानकर दुख होगा जो नतालिया से शादी करना चाहते हैं। नतालिया ने बताया कि, वह अभी शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+