Watch Video: जहरीले कोबरा के साथ इंस्टाग्राम रील बना रहा था लड़का, लाखों लोगों ने देखा खौफनाक मंजर
नई दिल्ली, 06 नवंबर। सांप के साथ खिलवाड़ महंगा पड़ सकता है, लेकिन जब बात दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक की बात आती है तो उसके पास भी जाना जान के लिए खतरा साबित हो सकता है। ये जानते हुए भी कई लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में खतरनाक वीडियो बनाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमें शख्स विशालकाय कोबरा सांप के साथ डांस करता नजर आया।

कोबरा सांप के साथ डांस
वीडियो में दिखाई दे रहा सांप कोई और नहीं बल्कि कोबरा है, जिसके जहर की एक बूंद भी वयस्क इंसान की जान लेने के लिए काफी है। कोबरा को देख कोई इसके पास जाने की सोच भी नहीं सकता और वीडियो में शख्स मजे से उसके साथ डांस करता इंस्टाग्राम रील बना रहा है। सोशल मीडिया पर शख्स की ये हरकत वायरल हो गई और अब लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो इसे पागलपन करार दिया है।

कोबरा के साथ बनाया इंस्टाग्राम रील
वीडियो में एक शख्स अपने घर के आंगन में करीब 8 से 10 फीट लंबे ब्लैक कोबरा के साथ एक पंजाबी गाने पर इंस्टाग्राम रील बना रहा है। इस दौरान कोबरा उससे दूर जाने की कोशिश करता है लेकिन शक्स उसे हाथ में पकड़कर बैठ जाता है। वहीं दूसरी ओर लड़का बिना डरे कोबरा की नजरों में नजरें मिलाए गाने पर लिपसिंग कर रहा है। इस बीच अगर कोबरा हमला कर देता तो लड़के की जान बचानी मुश्किल हो जाती।

वीडियो में भयावह दिखा कोबरा
वीडियो में लड़के के पीछे कुछ बच्चे भी नजर आ रहे हैं, जो दूर से कोबरा को देख रहे हैं, सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोबरा कितना भयावह लग रहा है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि लड़के को सांप बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता। जैसे उसे पता हो कि लड़का उसके साथ सिर्फ वीडियो बना रहा है।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो
वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'हेलीकॉप्टर यात्रा' नाम के यूजर आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो पिछले महीने 24 अक्टूबर को शेयर किया गया था लेकिन अब जब जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1.89 लाख से अधिक यूजर्स द्वारा देखा जा चुका है। कई यूजर्स लड़के की हरकत पर उसे फटकार लगा रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट बॉक्स में पूछा कि क्या ये लड़का इसके बाद जिंदा भी है या नहीं?

पालतू है कोबरा सांप?
वीडियो देखने के बाद आपको भी अपनी आंख पर यकीन नहीं होगा। फिलहाल ये नहीं पता चल सका है कि यह कोबरा पालतू है या नहीं। जिस तरह से सांप भी शख्स के साथ कंफर्टेबल दिख रहा है, उसे देखने पर लगता है ये पालतू ही है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैं इसे एक तरह का पागलपन कहूंगा, सांप ने डंसा तो कहीं का नहीं रहेगा। इंस्टाग्राम पर लड़के की वीडियो देख ऐसे कई कमेंट आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Viral Video: शरीर पर चढ़ा था विषैला सांप, शख्स ने बड़ी ही चतुराई से बचाई जान, देखिए












Click it and Unblock the Notifications