Viral Video: शरीर पर चढ़ा था विषैला सांप, शख्स ने बड़ी ही चतुराई से बचाई जान, देखिए

नई दिल्ली, 5 नवंबर: सांप एक ऐसा जीव है, जिसका नाम लेते ही अच्छे-अच्छों का शरीर सिहर जाता है; और बात किसी जहरीले सांप की हो तो फिर वही ज्यादा सही तरीके से बता सकता है, जिसका कभी ऐसे सांपों से सामना हुआ हो। एक ऐसे ही जगहरीले सांप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माहौल किसी जंगली इलाके का लग रहा है, जिसमें जमीन पर बैठे एक शख्स के शरीर पर अचानक एक भयानक सांप चढ़ जाता है। अंदर ही अंदर तो उस व्यक्ति की जान अटकी हुई है और उसका गला सूख रहा है, लेकिन सांप को उसने अपने डर का जरा भी अहसास नहीं होने दिया। आखिरकार उसकी यह चतुराई काम कर गई और उसकी जान में जान आ गई।

शख्स के शरीर पर चढ़ गया जहरीला सांप

शख्स के शरीर पर चढ़ गया जहरीला सांप

वीडियो देखने से लगता है कि जिस शख्स का जहरीले सांप के साथ एनकाउंटर हुआ है, वह जंगलों में किसी एडवेंचर ट्रिप पर निकला हुआ था। वह कहीं पर पेड़ों के बीच बैठा हुआ था कि एक भयंकर सांप अचानक कहीं से आया और रेंगते हुए उसकी जांघ पर चढ़ गया। सामने सांप हो और वह भी जहरीला फिर किसी का क्या हाल हो सकता है, अंदाजा ही लगाया जा सकता है। लेकिन, वह शख्स थोड़ा अलग तरह का नजर आ रहा है। वह जरा भी घबराया नहीं और सांप को देखने के बाद भी लगभग सांसें थामकर उससे पीछा छुड़ाने का तरकीब सोचने लगा।

शख्स की चतुराई की लोग कर रहे हैं तारीफ

शख्स की चतुराई की लोग कर रहे हैं तारीफ

आमतौर पर उस शख्स की जगह कोई भी होता तो वहां से सरपट भागने की कोशिश कर सकता था। या फिर सांप को हाथ से फेंकने का जोखिम भी ले सकता था। या यूं कहिए कि ऐसे समय में ज्यादातर लोगों का दिमाग काम करना ही बंद कर देता है। लेकिन, उसने ऐसा बिलकुल भी नहीं किया। उसने काफी देर तक सांप को यूं ही रहने दिया। फिर एक छोटी सी लकड़ी उठाई और सांप का ध्यान भटकाने की कोशिश शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर जिसने भी यह वीडियो देखा है, वह उसकी सूझबूझ की दाद रहे हैं। आखिरकार उसे कामयाबी मिली और सांप उसके बदन से उतरकर जंगल की ओर चला गया।

मौका मिलते उठकर भागा शख्स

मौका मिलते उठकर भागा शख्स

शख्स ने मौका पाते ही जरा भी देर नहीं की और झट से उठकर वहां से जान बचाकर सुरक्षित जगह पर भाग गया। अब तक इस वीडियो को हजारों बार लोग देख चुके हैं और मौत को सामने देखने के बाद भी उस व्यक्ति के हौसले और चतुराई की तारीफ कर रहे हैं। 55 सेकंड का यह वीडियो जेमी24272184 नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें शख्स सांप से बोलते हुए सुना जा सकता है कि दूसरी तरफ जाओ।

'मुझे लगा कि इसे सबको देखना चाहिए।'

उस शख्स ने वीडियो शेयर कर लिखा है, 'ओ माई गॉड, मुझे लगा कि इसे सबको देखना चाहिए।' वैसे इस सांप के बारे में बताया जा रहा है कि यह रैटलस्नेक है। दी नेशनल वाइल्डलाइफ फेडरेशन की वेबसाइट के मुताबिक यह बहुत ही विशेष तरह का एक जहरीला सांप होता है, जिसका शरीरा बड़ा होता है और त्रिकोण के आकार का सिर होता है। पूंछ के अंत में पाए जाने वाला 'रैटल' इसकी विशेषता है और उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाले सांपों में इसकी अपनी एक खास पहचान है। इसके मुताबिक अमेरिका में कई तरह के रैटलस्नेक पाए जाते हैं, जो एक फीट से लेकर 5 से 8 फीट तक लंबे होते हैं। इस सांप की एक विशेषता ये होती है कि भयानक अंधकार में भी यह अपने शिकार की पहचान कर लेता है और इसका निशाना अचूक होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+