Video: बेबस और लाचार दिखा जंगल का राजा शेर, करने चला था भैंस का शिकार, हो गई ऐसी हालत
नई दिल्ली। कहते हैं जंगल का राजा शेर होता है, हाथी जैसे विशालकाय जानवर भी शेर से पंगा लेने से कतराते हैं। हालांकि जिंदगी और मौत की लड़ाई में कभी कभी जंगल के राजा को भी मात खानी पड़ती है। इसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में वीडियो के रूप में सामने आया है। वीडियो में शेर और भैंस के बीच घातक लड़ाई को देखा जा सकता है, जंगल के इस खरतनाक वाकये को वहां पहुंचे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया है। सोशल मीडिया पर यह क्लिप आते ही वायरल हो गई, यूजर्स ने इसपर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दी।

जंगल से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
2.19 मिनट के इस वीडियो को ट्विटर यूजर गौरव दिक्षित ने अपने हैंडल पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है।' इस वीडियो में अपने से करीब तीन गुना बड़े भैस का शिकार करते शेर की हिम्मत को देखा जा सकता है। लेकिन अंत में इस लड़ाई में किसकी जीत होती है यह देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वीडियो में दिखाई दे रहा शेर शरीर से पतला दुबला और भूखा नजर आ रहा है, लेकिन वह अपनी ताकत से ज्यादा ही बड़ा शिकार करने की कोशिश कर रहा था।

भैंस की मदद के लिए आए अन्य साथी
वीडियो कहां का है इस बात की जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन यूजर्स को शेर की हालत पर काफी तरस आ रहा है। दरअसल, कमजोरी या बुढ़ापे की वजह से शेर अपने शिकार को धराशायी नहीं कर पाता। इस बीच भैंस की मदद के लिए वहां उसका झुंड भी पहुंच जाता है, एक अन्य भैंसा तो अपनी सींग से शेर को करीब 5 फीट ऊपर तक उछाल देता है। वहीं, शेर भी इतनी जल्दी हार नहीं मानता और वह बार-बार अपने शिकार पर हमला करता है।

बेबस दिखाई दिया जंगल का राजा
वीडियो को देखने पर एक बात समझ में आती है कि जंगल में शेर का सिक्का तब तक चलता है जब तक वह ताकतवर है। समय के साथ उसका शरीर भी साथ देना छोड़ देता है और वह शिकार के लिए भी हिम्मत नहीं जुटा पाता। वीडियो में शेर भी कुछ इसी तरह बेबस दिखाई दे रहा है, वह खड़ा होकर एक कोशिश और करता है। लेकिन अफसोस भैंस के आगे वह कमजोर पड़ जाता है। वीडियो के अंत में शेर हार मान लेता है और थका हुआ जमीन पर लेट जाता है।

शेर और भैंस के बीच जिंदगी की जंग
वीडियो को अब तक 100 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इसी वाकये के एक अन्य वीडियो में भी शेर, भैंस के ऊपर सवार दिखाई देता है लेकिन वह ज्यादा देर तक शिकार को पकड़कर नहीं रख पाता। कई बार वह भैंस को पकड़कर जमीन पर गिराने की कोशिश करता है लेकिन थकान की वजह से शेर ऐसा नहीं कर पाता। वहीं दूर खड़े पर्यटक इस घटना को अपने कैमरे में कैद करते हैं। वह शेर और भैंस के बीच जिंदगी की जंग देख हैरान हो गए।
यह भी पढ़ें: कोलकाता के चिड़ियाघर में दिल्ली जैसा हादसा, शेर के बाड़े में युवक ने लगाई छलांग और फिर...












Click it and Unblock the Notifications