Ayodhya: राम भक्ति में डूबीं सीमा हैदर! वायरल हो रहा 'पाकिस्तानी भाभी' का VIDEO

Seema Haider Video: पाकिस्तान से अपने बच्चों को लेकर भारत आईं सीमा हैदर आज भी उतनी ही सुर्खियों में हैं, जितनी पहले दिन थीं। इस बार चर्चा में होने का कारण प्रभु राम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा है। सचिन मीना के साथ नोएडा में रह रहीं सीमा हैदर ने भारत में अपनी पहचान एक यूट्यूबर के अलावा कट्टर देशभक्त के रूप में भी बनाई है।

दरअसल, 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीमा भी भक्ति के रंग में रंग गईं हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने घर पर बैठे प्रभु राम का एक भजन गाते नजर आ रही हैं।

Ayodhya Ram Mandir

वहीं 22 जनवरी की ऐतिहासिक तारीख नजदीक आते ही देशभर में श्रद्धालु जोश और उत्साह से लबरेज हैं। ये पहला मौका नहीं है, जब सीमा ने प्रभु राम के लिए कोई भजन गाया है। इससे पहले सीमा हैदर अपने बेटे के साथ भगवान राम के जयकारे लगाती नजर आ चुकी हैं।

वायरल वीडियो में सीमा हैदर हिंदू धर्म के पालन में पूरी तरह लीन नजर आईं। इससे पहले एक वीडियो में सीमा हैदर के बेटे राज ने राम मंदिर उद्घाटन से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया। एक अन्य वीडियो में पाक महिला और उसके ससुराल वालों को पूजा करते हुए देखा जा सकता है। सीमा और सचिन के घर के बाहर से भगवान राम की शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान सीमा और सचिन ने भगवान राम को समर्पित भक्ति भजन गाए।

ये भी पढ़ें: मुसलमान हो तो क्या तुम...,सीमा हैदर ने बताई जन्नत की सच्चाई, हिंदूओं को लेकर भी दिया बड़ा बयान

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+