मुसलमान हो तो क्या तुम...,सीमा हैदर ने बताई जन्नत की सच्चाई, हिंदूओं को लेकर भी दिया बड़ा बयान
सीमा हैदर और सचिन मीणा अकसर अपने किसी न किसी वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों अपने यूट्यूब चैनल पर खूब वीडियोज अपलोड करते रहते हैं। सीमा हैदर कई बार देशवासियों को लेकर बयान दे चुकी हैं। अब सीमा ने महजब को लेकर एक नया बयान दिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
हाल ही में सीमा ने हिंदू-मुस्लिम को लेकर काफी कुछ कहा। सीमा ने जन्नत से लेकर जहन्नुम तक के बारे में ऐसी-ऐसी बातें बोलीं, जो इससे पहले सीमा ने कभी नहीं बोली थीं। इस दौरान सीमा के बगल में उनके हिंदू पति सचिन भी नजर आए, जो उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे थे।

हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि तुम लोगों के दिमाग में एक ही बात है कि हिंदू जहन्नुम में जाते हैं और मुसलमान जन्नत में जाते हैं। ये बातें अपने दिमाग से निकाल दो। अच्छा इंसान जाता है। जो इंसान अच्छा होता है, हिंदू मुस्लिम नहीं होता ना, वही जाता है।
सीमा ने आगे कहा कि तुम लोगों को पता है क्या कि अगर तुम मुसलमान हो तो जन्नत में ही जाओगे? ऐसा बिल्कुल भी नहीं कहते। ये सरासर गलत है। तुम लोगों के दिमाग में बस यही बात घुसी हुई है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता।
सीमा ने ये वीडियो अपने व्लॉग में शेयर किया हुआ है, जो अब खूब वायरल भी हो रहा है। सीमा हैदर के इस वीडियो और उनके विचारों को सुनने के बाद लोग अब क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने सीमा के वीडियो को सुनने के बाद उन्हें सही बता रहे हैं तो कई लोग गलत।
देखिये सीमा हैदर का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications