ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर महिला ने लिया अपनी पूरी संपत्ति दान करने का फैसला, जानें क्यों
ऑनलाइन ग्राफिक डिजाइन प्लेटफॉर्म कैनवा की मालकिन मेलानी पर्किन्स अपनी सारी संपत्ति को दान करने जा रही हैं। 34 साल की मेलानी 16.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।
कैनबरा, 6 मार्च। ऑनलाइन ग्राफिक डिजाइन प्लेटफॉर्म कैनवा की मालकिन मेलानी पर्किन्स अपनी सारी संपत्ति को दान करने जा रही हैं। 34 साल की मेलानी 16.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।
यह भी पढ़ें: ओडिशा के मुख्यमंत्री की मांग-यूक्रेन से आए भारतीय छात्रों को यहां कॉलेजों में दाखिला दें

पर्किन्स के पास कंपनी के 30 प्रतिशत शेयर
ऑनलाइन ग्राफिक डिजाइन प्लेटफॉर्म कैनवा की मालकिन मेलानी पर्किन्स अपनी सारी संपत्ति को दान करने जा रही हैं। 34 साल की मेलानी 16.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं। स्प्रे-ऑन टैटू बेचने से लेकर कैनवा नाम की एक सफल कंपनी खड़ी करने वाली पर्किन्स सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। यही नहीं वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। पर्किन्स और उनके पति क्लिफ ओबेराच के पास कैनवा की लगभग 30 प्रतिशत शेयर है जिनकी अनुमानित कीमत 16.4 मिलियन डॉलर है।

शालीनता से जीना चाहती हूं जीवन
कोरोना वायरस के बाद अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने के बाद कंपनी के लाभांश में तगड़ा उछाल देखने को मिला। पर्किन्स ने अपने कर्मचारियों से कहा कि उनकी कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक बनने जा रही है। पार्किन्स का बिजनेस खूब अच्छा चल रहा है, इसके बावजूद वह अपने जीवन में कुछ बदलाव करना चाहती हैं। पर्किन्स और उनके पति अपने पास अपनी संपत्ति रखना नहीं चाहते। पर्किन्स ने अपनी पूरी दौलत दान देने का फैसला किया है क्योंकि उनका मानना है कि वह अपना जीवन काफी शालीनता से जी सकती हैं।

इतने पैसे की किसी व्यक्ति को क्या जरूरत
पर्किन्स ने कथित तौर पर बिल गेट्स फाउंडेशन के साथ एक सौदा किया है जिसके जरिए वह अपना सारा पैसा धर्मार्थ के काम में लगाना चाहती हैं। पर्किन्स और उनके पति ने कहा कि हम गरीबी मिटाने के लिए अपना सारा पैसा लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का पूरा विश्वास है कि दुनिया की अधिकांश समस्याओं को हल करने के लिए दुनिया के पास पर्याप्त पैसा, सद्भावना और अच्छे इरादे हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा लगता है कि यह हमारे लिए केवल एक बड़ा अवसर नहीं, बल्कि महत्वपूरण जिम्मेदारी है और हम अपना पूरा जीवन इस दिशा में काम करते हुए बिताना चाहते हैं। व्यक्तिगत रूप से इतना पैसा किसे चाहिए? पर्किन्स के पति ने कहा कि शिक्षा हमारी कंपनी की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा लगता है कि शिक्षा के माध्यम से ही वंचित लोगों को गरीबी से निकलने के मौके मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications