ओडिशा के मुख्यमंत्री की मांग-यूक्रेन से आए भारतीय छात्रों को यहां कॉलेजों में दाखिला दें

नई दिल्ली, 06 मार्च: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन छात्रों की मदद करने का अनुरोध किया है। जिन्हें यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते अपनी शिक्षा को बीच में ही छोड़कर अपने वतन लौटना पड़ा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से यूक्रेन से वापस आए छात्रों को पूरे भारत के मेडिकल कॉलेजों में अपनी शिक्षा जारी रखने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

central to allow the students to continue their education in medical colleges across India:Odisha cm

सीएम पटनायक ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों की पढ़ाई देश में जारी रखने के लिए राष्ट्रीय मेडिकल आयोग और संबंधित मंत्रालयों के साथ दखल देने का अनुरोध किया है।। ताकि यूक्रेन से लौटे छात्रों की पढ़ाई जारी रखी जा सके।

अपने पत्र में आगे ओडिशा के सीएम ने कहा कि अभूतपूर्व स्थिति के चलते भारत में कई छात्रों के जीवन को बर्बाद हो सकता है। वे इस युद्ध के चलते अपने मूल्यवान समय को बर्बाद नहीं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे प्रधानमंत्री और केंद्र को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार 'एक व्यावहारिक समाधान को लागू करने' में पूरा सहयोग देगी। पिछले हफ्ते, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर देश भर के कॉलेजों में यूक्रेन से निकाले गए मेडिकल छात्रों को समायोजित करने का आग्रह किया था।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को यूक्रेन से वापस आए सात छात्रों का स्वागत किया और कहा था कि इस युद्धग्रस्त देश में फंसे बाकी भारतीय विद्यार्थियों को निकालने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री और विदेश मंत्री से बात की थी। पटनायक ने कहा कि वह फिर से संबंधित मंत्रियों से चर्चा करेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को यूक्रेन से लौटने वाले भारतीयों की सुविधा के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर सहायता डेस्क शुरू करने का निर्देश दिया और साथ ही भुवनेश्वर पहुंचने वाले छात्रों को उनके गृह क्षेत्रों में पहुंचाने के भी प्रबंध करने का भी निर्देश दिया। वापस आए छात्रों ने मुख्यमंत्री पटनायक से आग्रह किया कि यूक्रेन में फंसे बाकी छात्रों को निकालने के लिए भी कदम उठाए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+