Asam MLA Viral Video: लाल की जगह गुलाबी रिबन देख भड़के विधायक, कर्मचारी को केले के तने से पीटा, देखें VIDEO
Asam MlA Viral Video: असम के एक विधायक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक जी किसी उद्घाटन समारोह में गए हुए हैं।
इसी दौरान उनको गुस्सा आता है और वहां पर मौजूद एक आदमी की पीटाई करने लगते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

बदरुद्दीन अजमल की पार्टी का है विधायक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहे विधायक का नाम समसुल हुदा है जो बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIDUF से धुबरी जिले के बिलासीपारा से विधायक हैं। जिनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, ये वीडियो असम के धुबरी जिले के बिलासीपारा विधानसभा का है। इसी विधानसभा क्षेत्र के किसी गांव में विधायक जी एक पुल का उद्घाटन करने गए थे। इसी दौरान जब उनके पुल के उद्घाटन के लिए फीता काटने के लिए कहा गया तो वे भड़क गए।
लाल रंग की जगह था गुलाबी फीता
दरअसल, वहां पर जो फीता लगा था वो गुलाबी रंग का था। लेकिन विधायक के हिसाब से वहां पर फीता लाल रंग का होना चाहिए। लाल रंग की जगह गुलाबी फीता देख कर विधायक जी भड़क गए। और वहां पर मौजूद कर्माचारी को पहले थप्पड़ मारा फिर केले के तने से पीटा।
ये भी पढ़ें Nitish Kumar Viral: '10 साल में ही धरती खत्म हो जाएगी', विधानसभा में नीतीश कुमार ने बताई वजह
विधायक पर सख्त कार्रवाई की मांग
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग विधायक पर जम कर भड़के हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनको लोग खूब खड़ी खोटी सुना रहे हैं। लोग असम सरकार से विधायक के ऊपक सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें Viral News: फास्ट फूड फैक्ट्री के फ्रीज में मिला कुत्ते का कटा सिर, इस राज्य से सामने आया मामला












Click it and Unblock the Notifications