Nitish Kumar Viral: '10 साल में ही धरती खत्म हो जाएगी', विधानसभा में नीतीश कुमार ने बताई वजह
Nitish Kumar Viral: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल के दिनों में हर दिन कोई न कोई ऐसा बयान देते रहते हैं जिसकी चर्चा चारों ओर होती है। उनका बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होता है।
अब सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार विधानसभा में कुछ ऐसा बयान दे दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

'10 साल नहीं उससे पहले ही धरती खत्म हो जाएगी'
सीएम नीतीश कुमार आज बिहार विधानसभा में बोले रहे इस दौरान सदन में मोबाइल चलाते हुए विधायक को देख कर भड़क उठे। सीएम नीतीश ने कहा कि, ये मोबाइल 5-10 साल में इतना बढ़ा है। अब को लगता है कि 10 साल नहीं उससे पहले ही धरती खत्म हो जाएगी। सीएम नीतीश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
तेजस्वी यादव ने सीएम पर साधा निशाना
वहीं सीएम नीतीश कुमार की बात पर RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि,पर्यावरण के दृष्टिकोण से सदन को पेपरलेस बनाने की दिशा में प्रश्नों के ऑनलाइन उत्तर देने की व्यवस्था की गयी है।
अगर किसी माननीय सदस्य को पूरक प्रश्न पूछना है तो उसे मोबाइल अथवा टैब से देखकर पूछना ही होगा लेकिन बिहार के कम्प्यूटर संबंधित निरक्षर मुख्यमंत्री को उससे भी दिक्कत है।
ये भी पढ़ें Nitish Kumar Viral: फिर पैर छूने के लिए झुके नीतीश, BJP सांसद ने गले लगा लिया, देखें VIDEO
'दुर्भाग्य है कि बिहार को...'
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, दुर्भाग्य है कि बिहार को ऐसे रूढ़िवादी कालग्रस्त मुख्यमंत्री मिले है जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ युवा ,छात्र और महिला विरोधी है। निंदनीय!
ये भी पढ़ें Nitish Kumar: महिला शिक्षकों से कहा,' हंसो..', शिक्षा मंत्री को लगा दी फटकार, नीतीश कुमार का Video वायरल












Click it and Unblock the Notifications