Viral News: फास्ट फूड फैक्ट्री के फ्रीज में मिला कुत्ते का कटा सिर, इस राज्य से सामने आया मामला
Viral News: पंजाब के मोहाली में एक फास्ट फूड फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान फ्रिज में कुत्ते का सिर मिला। इस खबर के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने इस मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि, घटिया खाने की क्वालिटी की शिकायत के बाद ये छापेमारी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान एक फास्ट फूड फैक्ट्री में कुत्ते का सिर और सड़े हुए चिकन बरामद हुआ।

छापेमारी के दौरान खुलासा
रविवार (16 मार्च) को स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने एक घर में चल रही मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। जिस दौराम ये बरामदगी हुई। इससे पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें गंदे पानी और सड़ी-गली सब्जियों का इस्तेमाल होते देखा गया था।
चंडीगढ़, पंचकूला और कालका में होता था सप्लाई
बता दें कि, यह फैक्ट्री पिछले दो सालों से संचालित हो रही थी और रोजाना एक क्विंटल से ज्यादा मोमोज व स्प्रिंग रोल बनाकर चंडीगढ़, पंचकूला और कालका में सप्लाई किए जाते थे। छापे में जमी हुई मांस सामग्री, एक क्रशर मशीन और बार-बार इस्तेमाल किया गया तेल भी बरामद हुआ।
ये भी पढ़ें Nitish Kumar Viral: फिर पैर छूने के लिए झुके नीतीश, BJP सांसद ने गले लगा लिया, देखें VIDEO
कुत्ते के सिर की बरामदगी
छापेमारी के दौरान जब अधिकारियों ने फ्रिज खोला तो उसमें एक कुत्ते के सिर जैसी चीज मिली। इसे देखकर स्थानीय लोग चौंक गए और बिल्ला' (बड़ा बिल्ली) चिल्लाने लगे। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह सिर खाद्य सामग्री में नहीं बल्कि फैक्ट्री के नेपाली मूल के मजदूरों द्वारा खाने के लिए रखा गया था।
जांच के लिए सिर को भेजा गया पशु चिकित्सा विभाग
इस सिर को आगे की जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग को भेजा गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि क्या फैक्ट्री में कुत्ते के मांस का इस्तेमाल किया गया था।
ये भी पढ़ें Monalisa Viral Video: होली पर ऐसे थिरकीं मोनालिसा, ठुमके देख लोग हुए हैरान, 3 वीडियोज ने मचाई धूम












Click it and Unblock the Notifications