इस खेल के लिए खुद मैदान में उतरेंगे आनंद महिंद्रा, ओपनिंग बिड रखी 50,000 रुपए! पोते के कहने पर हुए राजी

प्रो कबड्डी लीग, फॉर्मला-1 रेसिंग कार और इसके अलावा और भी कई खेल हैं जिनमें आनंद महिंद्रा लगातार इन्वेस्ट करते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने इन्वेस्ट नहीं खुद मैदान में उतरने का मन बनाया है

नई दिल्ली, 17 फरवरी। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा बिजनेस के अलावा स्पोर्ट्स में भी काफी रुचि लेते हैं। प्रो कबड्डी लीग, फॉर्मला-1 रेसिंग कार और इसके अलावा और भी कई खेल हैं जिनमें आनंद महिंद्रा लगातार इन्वेस्ट करते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने इन्वेस्ट नहीं खुद मैदान में उतरने का मन बनाया है और ऐसा उन्होंने अपने पोते के कहने पर किया है। अगर कोई टीम उन्हें खरीदना चाहती है तो इसके लिए उन्होंने अपनी शुरुआती कीमत भी बताई है, जो आनंद महिंद्रा की शख्सियत के हिसाब से बेहत कम है।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में मिली बेहद दुर्लभ Baby Ghost Shark, अंडों की जर्दी से भरा हुआ था पेट, पानी की तरह पारदर्शी

पोते ने इस खेल के लिए आनंद्र महिंद्रा को किया रेडी

पोते ने इस खेल के लिए आनंद्र महिंद्रा को किया रेडी

आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनके पोते ने उन्हें किस खेल के लिए तैयार किया है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौनसा खेल है जिसमें आनंद महिंद्रा इतने माहिर हैं कि वो खुल खेलने को रेडी हो गए हैं। कोई बात नहीं हम आपकी उत्सुकता खत्म किये देते हैं। दरअस्ल आनंद महिंद्रा को उनके पोते ने Pillow Fighting के लिए तैयार किया है। जी हां, ठीक सुना आपने ये वही पिलो फाइट है जिसे आप अपनी बहन के साथ बचपन में खूब खेला करते थे।

बेस प्राइज रखा 50000 रुपए

बेस प्राइज रखा 50000 रुपए

आनंद महिंद्रा ने इस फाइट में शामिल होने के लिए अपना बेस प्राइज 50000 रुपए रखा है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, 'नहीं मैं कोई और स्पोर्ट लीग शुरू करने नहीं जा रहा। प्रो-कबड्डी लीग की शुरुआत करना मेरे लिए काफी है, लेकिन मैं इस स्पोर्ट लीग के लिए खुद को स्टार प्लेयर के तौर पर नीलामी के लिए रखना चाहता हूं। अपने 4 साल के पोते के साथ छुट्टियां बिताने के बाद मुझे लगता है कि मैं फिट हूं, ट्रेन हो चुका हूं और इस फाइट के लिए रेडी हूं।' इसकी ओपनिंग बिड 50,000 रुपये से शुरू होगी।

फ्लोरिडा में आयोजित की गई थी Pillow Fight

फ्लोरिडा में आयोजित की गई थी Pillow Fight

बता दें कि जिस पिलो फाइट को आप अभी तक बच्चों का खेल समझते थे, वह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल बन चुका है। हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में पिलो फाइटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। जो काफी हिट रही थी। इस लड़ाई में 16 पुरुष और 8 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, इसमें ज्यादातर खिलाड़ी मिश्रित मार्शल आर्ट और बॉक्सिंग खेल के बैकग्राउंड से थे। प्रत्येक विजेता को एक टाइटल बेल्ट और 5000 डॉलर भी इनाम के तौर पर दिया गया। आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- इतनी जल्दी नहीं है,

यूजर ने पूछा क्या फाइट आपने जीती या आपके पोते ने

यूजर ने पूछा क्या फाइट आपने जीती या आपके पोते ने

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- इतनी जल्दी नहीं है, बोली की रकम कम से कम 1 लाख तो जाने दो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या आप अपने पोते से यह खेल जीत पाए? इसके जवाब में महिंद्रा ने कहा, 'गेम पहले से फिक्स था, उसकी मां ने बोला था कि मैं उसे जीतने दूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+