न्यूजीलैंड में मिली बेहद दुर्लभ Baby Ghost Shark, अंडों की जर्दी से भरा हुआ था पेट, पानी की तरह पारदर्शी

न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने एक दुर्लभ बेबी घोस्ट शार्क मछली की खोज की है। मछली की बेहद कम पाई जाने वाली प्रजातियों में शामिल यह शार्क समुद्र की छायादार गहराई में रहती है।

नई दिल्ली, 17 फरवरी। न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने एक दुर्लभ बेबी घोस्ट शार्क मछली की खोज की है। मछली की बेहद कम पाई जाने वाली प्रजातियों में शामिल यह शार्क समुद्र की छायादार गहराई में रहती है। यह शार्क एकदम पारदर्शी है और ऊपर से ही इसके अंदर का सब कुछ साफ दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में कोई पार्टी जीते मुझे इससे कोई मतलब नहीं, लेकिन मैंने वही कहा जो सच है- कुमार विश्वास

भूतिया चेहरे को देखकर कांप जाएगी रूह

भूतिया चेहरे को देखकर कांप जाएगी रूह

इस शार्क को घोस्ट शार्क कहने के पीछे इसका चेहरा है जो पूरी तरह से भूतिया है। सफेद पारदर्शी चेहरे पर काले रंग की बड़ी-बड़ी आंखें देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। खबरों के अनुसार इस शार्क मछली को दक्षिण द्वीप के पास लगभग 1.2 किमी पानी के नीचे की गहराई में खोजा गया। शोधकर्ताओं ने कहा कि घोस्ट शार्क जिसे चिमेरा भी कहा जाता है बेहत कम दिखाई देती है और इसके बड़े आकार की मछलियों का दिखना तो और भी ज्यादा दुर्लभ है।

 पेट में भरी हुई थी अंडों की जर्दी

पेट में भरी हुई थी अंडों की जर्दी

वैज्ञानिकों ने बताया कि घोस्ट शार्क वास्तव में एक शार्क नहीं है बल्कि मछली की एक प्रजाती है, इसका कंकाल मुख्य रूप से कार्टिलेज (उपास्थि) से बना होता है जिससे वह और भी ज्यादा भयानक दिखती हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड एटमॉस्फेरिक रिसर्च के वैज्ञानिकों का मानना ​​​​है कि इस बेबी शार्क ने हाल ही में अंडे दिए थे क्योंकि उसका पेट अभी भी अंडे की जर्दी से भरा हुआ था।

जल्द शुरू होगी घोस्ट बेबी शार्क पर रिसर्च

जल्द शुरू होगी घोस्ट बेबी शार्क पर रिसर्च

वैज्ञानिकों के हाथ यह मछली उस समय लगी जब एक टीम मछलियों की जनसंख्या के बारे में रिसर्च कर रही थी। वैज्ञानिकों ने कहा कि बेबी शार्क के मिलने से इस प्रजाति की बायोलॉजी और ईकोलॉजी समझने में काफी मदद मिलेगी। वैज्ञानिकों ने कहा कि टीम जल्द की बेबी शार्क पर रिसर्च शुरू करेगी। बता दें कि साल 2021 के आखिर में वैज्ञानिकों को प्रशांत महासागर में हजारों मीटर नीचे बर्रेली नाम की एक मछली मिली थी, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया था। उस खोज से वैज्ञानिक काफी उत्साहित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+