VIDEO: सांप पकड़ने वालों को जंगल में मिले 'एलियन जैसे अंडे', अंदर पल रहा दुनिया का सबसे जहरीला जीव!
मेलबर्न, 10 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया में 20 से ज्यादा संख्या में मिले अजीबोगरीब अंडे से वहां के लोगों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि ये अंडे दुनिया में सबसे अधिक जहरीले हैं और इनका संबंध एलियन से होने का दावा किया जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के अंडे पहले कभी नहीं देखे गए, ये 'एलियन के अंडे' हो सकते हैं। हालांकि एलियन या उनके अंडे कैसे होते हैं, और उनका अस्तित्व है भी या नहीं, इसे लेकर कोई स्पष्ट सबूत नहीं है लेकिन लोगों द्वारा किया जा रहा दावा अब चर्चा का विषय बन गया है।

ऑस्ट्रेलिया में मिले अंडे
सोशल मीडिया पर एक साथ रखे गए ढेर सारे सफेद अंडों की तस्वीर अब खूब वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन अंडों को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के इलाके में देखा गया, जब सांप पकड़ने वाले समूह की नजर इन अंडों पर पड़ी। कहा जा रहा है कि अंडों में दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का जहर भरा हुआ है। ये जहर इतना डेंजरस है कि इसकी एक बूंद भी इंसान के शरीर में पहुंच जाए तो उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो सकती है।

दुनिया के सबसे जहरीले सांप के अंडे
अंडों की संख्या 23 बताई जा रही है, जिसे देखने के लिए अब लोगों की भीड़ जमा हो गई है। अंडे दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक 'ईस्टर्न ब्राउन स्नेक' के बताए जा रहे हैं, जिसके काटने से ऑस्ट्रेलिया में हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है। 'ईस्टर्न ब्राउन स्नेक' ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला दूसरा सबसे जहरीला सांप है, इनकी लंबाई 7 फीट तक हो सकती है। ऑस्ट्रेलियन स्नेक कैचर के मालिक सीन कैड को पिछले महीने सांप के 23 साबूत अंडे मिले थे।

सांप विशेषज्ञों ने ली अंडों को पालने की जिम्मेदारी
इन अंडों को सीन कैड ने अपने पास रख लिया और अब उनकी देखभाल कर रहे हैं। सीन कैड ने बताया कि यह दुर्लभ घटना है कि अंडे साबूत और सुरक्षित मिले हैं। सीन ने कहा कि इन अंडो से मार्च महीने में सांप के बच्चे बाहर आ जाएंगे। उन्होंने यह भी मजाक में कहा कि उनकी दोस्त अब सांप के बच्चों की स्टैंड-इन आंटी बन जाएगी। सीन कैड ने बताया कि उनकी दोस्त ने अंडों को सेने की मशीन ले ली है, सांप बेहद मुलायम और किसी चमड़े की थैली जैसे हैं।

अंडों को प्रकृति के भरोसी छोड़ जाती है मादा सांप
सीन कैड ने कहा, 'अंडे किसी अन्य पक्षियों के अंडों की तरह सख्त नहीं है, इसलिए उन्हें नमी वाले माहौल में रखने की आवश्यकता है।' सीन कैड के मुतबाकि मादा 'ईस्टर्न ब्राउन स्नेक' जब अपने अंडों को जन्म देती है तो वो उन्हें प्रकृति के भरोसे छोड़ देती है। बच्चे पैदा होने के बाद से मरने तक कभी अपनी मां को नहीं देख पाते। सांपों के विशेषज्ञों का मानना है कि 23 अंडों में से सिर्फ 6 अंडों से ही बच्चे इस दुनिया में आ सकेंगे।

जंगल में वापस जाएंगे सांप के बच्चे
6 अंडे अच्छी स्थिति में हैं और अगर इससे ज्यादा अंडों को सुरक्षित रखा जा सका तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। सीन ने बताया कि बच्चे बाहर आने के बाद उन्हें फिर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा, उनके अंदर जहर भी कुछ दिन में बनने लगेगा। इन सापों के काटने से वयस्क इंसान को दिल का दौरा पड़ता है, समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर अंडों की तस्वीर अब खूब वायरल हो रही है, लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारत का 'स्नेक मास्टर' है ये शख्स, 30 साल में पकड़े 30 हजार से अधिक जहरीले सांप, 3000 बार खुद बना शिकार












Click it and Unblock the Notifications